शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

छुट्टी के बाद भारतीय बाजार में बढ़त के आसार, सिंगापुर निफ्टी से मिल रहे संकेत

भारतीय शेयर बाजार में आज बुधवार (09 नवंबर) को एक दिन की छुट्टी के बाद खुलेंगे। आज बाजार के बढ़त के साथ दिन की शुरुआत करने के आसार नजर आ रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी से बाजार के बढ़त के साथ खुलने के संकेत मिल रहे हैं। आज सुबह 8.00 बजे के आसपास सिंगापुर निफ्टी में 51.0 अंकों की तेजी दिखाई दे रही है और यह 0.28% बढ़ कर 18,398.5 के स्तर पर मंडरा रहा है। आज दुनिया के सभी प्रमुख बाजारों में अमेरिकी और यूरोपीय बाजार में जहाँ तेजी दिख रही है, वहीं एशियाई बाजारों में सपाट कारोबार नजर आ रहा है।

इससे पहले सोमवार (07 नवंबर) को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुए थे। सुबह प्री-ओपनिंग में बीएसई और एनएसई बढ़त के साथ खुले थे। बाद के कारोबार में बाजार हरे और लाल निशान के बीच झूलते नजर आए। हालाँकि शाम को एनएसई का निफ्टी 85.65 अंक की मामूली तेजी के साथ 0.47% बढ़ गया और 18,202.80 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स भी 234.79 अंकों की उछाल के साथ 0.39% बढ़ कर 61,185.15 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज सुबह से स्थिति साफ नजर नहीं आ रही है। जापान का निक्केई 44.95 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 0.16% लुढ़क गया है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में भी आज 0.03% की मामूली नरमी दिख रही है। जबकि, शंघाई कंपोजिट 0.25% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है और दक्षिण कोरिया के स्टॉक एक्सचेंज कॉस्पी में भी 1.17% की बढ़त दिख रही है।

यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ मंगलवार (08 नवंबर) को सभी प्रमुख बाजारों में तेजी दर्ज की गयी थी। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 0.08% की तेजी दर्ज की गयी थी। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.39% की बढ़त के साथ 6,441.50 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) भी 1.15% की उछाल  के साथ 155.23 अंक बढ़ कर बंद हुआ था।

अमेरिका के सभी प्रमुख बाजारों में मंगलवार (08 नवंबर) को बढ़त दर्ज की गयी थी। डॉव जोंस 333.83 अंक या 1.02% की उछाल के साथ 33,160.83 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 51.68 अंक या 0.49% बढ़ गया और यह 10,616.20 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में शुक्रवार के कारोबार में 21.31 अंक या 0.56% की बढ़त आयी और यह 3828.11 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 09 नवंबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"