शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गिरावट के साथ भारतीय बाजार खुलने के संकेत, सिंगापुर निफ्टी 0.50% लुढ़का

भारतीय शेयर बाजार के आज गुरुवार (10 नवंबर) को गिरावट के साथ खुलने के आसार नजर आ रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी आज सुबह 8.00 बजे के आसपास 93.0 अंकों की लुढ़क गया और यह 0.51% गिरावट के साथ 18,100.5 के स्तर पर मंडरा रहा है। आज दुनिया के सभी प्रमुख बाजारों में में लाली छायी हुयी है। कल के कारोबार में रिपब्लिकन पार्टी की जीत अमेरिकी बाजार में गिरावट लेकर आयी, तो यूरोप समेत एशियाई बाजार अमेरिकी महँगाई दर के आँकड़ों के इंतजार में संभल कर कारोबार कर रहे हैं।

इससे पहले बुधवार (09 नवंबर) को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। सुबह प्री-ओपनिंग में बीएसई और एनएसई बढ़त के साथ खुले थे। बाद के कारोबार में बाजार हरे निशान में ही ऊपर-नीचे होते रहे मगर शाम तक यह 0.25% गिर कर लाल निशान में बंद हुए। एनएसई का निफ्टी 45.80 अंक की मामूली गिरावट के साथ 0.25% लुढ़क गया और 18,157.00 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स भी 151.60 अंकों की नरमी के साथ 0.25% गिर कर 61,033.55 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज सुबह से सभी प्रमुख बाजारों में गिरावट नजर आ रही है। जापान का निक्केई जहाँ 325.43 अंकों की भारी गिरावट के साथ 1.17% लुढ़क गया है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में भी आज 2.26% की तेज गिरावट दिख रही है। शंघाई कंपोजिट 0.51% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के स्टॉक एक्सचेंज कॉस्पी में भी 0.51% की गिरावट दिख रही है।

यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ बुधवार (09 नवंबर) को सभी प्रमुख बाजारों में मामूली गिरावट दर्ज की गयी थी। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 0.14% की नरमी देखने को मिली थी। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.17% की मामूली गिरावट के साथ 6,430.57 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) भी 0.16% लुढ़क गया और 22.43 अंक गिर कर बंद हुआ था।

अमेरिका के सभी प्रमुख बाजारों में बुधवार (09 नवंबर) को तेज गिरावट दर्ज की गयी थी। डॉव जोंस 646.89 अंक या 1.95% की भारी गिरावट के साथ 32,513.94 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 263.02 अंक या 2.48% लुढ़क गया और यह 10,353.17 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में बुधवार के कारोबार में 79.54 अंक या 2.08% की गिरावट आयी और यह 3748.57 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 10 नवंबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"