शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय बाजार में आज धमाकेदार कारोबार के आसार, सिंगापुर निफ्टी से मिले संकेत

सिंगापुर निफ्टी से मिल रहे संकेत भारतीय शेयर बाजार में आज शुक्रवार (11 नवंबर) को धमाकेदार कारोबार की ओर इशारा कर रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में आज सुबह 8.15 बजे के आसपास 325.0 अंकों की बढ़त है और यह 1.80% की तेजी के साथ 18,422.0 के स्तर पर मंडरा रहा है। आज दुनिया के सभी प्रमुख बाजारों में हरियाली नजर आ रही है।

इससे पहले गुरुवार (10 नवंबर) को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। एनएसई का निफ्टी 128.80 अंक की गिरावट के साथ 0.71% लुढ़क गया और 18,028.20 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स भी 419.85 अंकों की नरमी के साथ 0.69% गिर कर 60,613.70 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज सुबह से सभी प्रमुख बाजारों में जबरदस्त उछाल नजर आ रही है। जापान के निक्केई में 754.65 अंकों की छलाँग के साथ 2.75% बढ़त नजर आ रही है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में भी आज 5.52% की तेज उछाल दिख रही है। शंघाई कंपोजिट 1.44% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के स्टॉक एक्सचेंज कॉस्पी में भी 2.83% की बढ़त दिख रही है।

यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ गुरुवार (10 नवंबर) को सभी प्रमुख बाजारों में 1 से 3.5% तक की उछाल दर्ज की गयी थी। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 1.08% की तेजी देखने को मिली थी। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 1.96% की उछाल के साथ 6,556.83 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) भी 3.51% चढ़ गया और 479.77 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के सभी प्रमुख बाजारों में गुरुवार (10 नवंबर) को तेज उछाल दर्ज की गयी थी। डॉव जोंस 1201.43 अंक या 3.70% की जबरदस्त तेजी के साथ 33,715.37 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 760.97 अंक या 7.35% बढ़ गया और यह 11,114.15 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में गुरुवार के कारोबार में 207.80 अंक या 5.54% की तेजी आयी और यह 3956.37 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 11 नवंबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"