शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय बाजार में आज सपाट कारोबार के आसार, सिंगापुर निफ्टी 8.5 अंक गिरा

भारतीय शेयर बाजार में आज सोमवार (14 नवंबर) को सपाट कारोबार का संकेत मिल रहा है। सिंगापुर निफ्टी में आज सुबह 8.15 बजे के आसपास 8.5 अंकों की गिरावट नजर आ रही है और यह 0.05% की नरमी के साथ 18,427.5 के स्तर पर मंडरा रहा है। आज दुनिया के सभी प्रमुख बाजारों में सुस्ती नजर आ रही है।

इससे पहले शुक्रवार(11 नवंबर) को भारतीय शेयर बाजार जोरदार बढ़त के साथ बंद हुए थे। एनएसई का निफ्टी 321.50 अंक की जबरदस्त उछाल के साथ 1.78% बढ़ गया और 18,349.70 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में भी 1181.34 अंकों की धमाकेदार बढ़त के साथ 1.95% की तेजी आयी और यह 61,795.04 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज सुबह से सभी प्रमुख बाजारों में सुस्ती नजर आ रही है। जापान के निक्केई में 215.99 अंकों की गिरावट दिख रही है और यह 0.76% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में आज 1.89% की उछाल दिख रही है। शंघाई कंपोजिट भी 0.39% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। हालाँकि दक्षिण कोरिया के स्टॉक एक्सचेंज कॉस्पी में 0.13% की नरमी दिख रही है।

यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ शुक्रवार (11 नवंबर) को प्रमुख बाजारों में उलझन की स्थिति साफ देखी जा सकती है। शुक्रवार के कारोबार में जहाँ लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 0.78% की नरमी देखने को मिली थी। वहीं, पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.58% की उछाल के साथ 6,594.62 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) भी 0.56% चढ़ गया और 78.77 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के सभी प्रमुख बाजारों में शुक्रवार (11 नवंबर) को तेजी दर्ज की गयी थी। डॉव जोंस 32.49 अंक या 0.10% की बढ़त के साथ 33,747.86 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 209.18 अंक या 1.88% बढ़ गया और यह 11,323.33 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में शुक्रवार के कारोबार में 36.56 अंक या 0.92% की तेजी आयी और यह 3992.93 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 14 नवंबर 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!