शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय बाजार में गिरावट के आसार, सिंगापुर निफ्टी से मिले संकेत

भारतीय शेयर बाजार में आज सोमवार (21 नवंबर) को गिरावट के साथ कारोबार के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में आज सुबह 8.15 बजे के आसपास 81.0 अंकों की सुस्ती नजर आ रही है और यह 0.44% की हल्की गिरावट के साथ 18,266.5 के स्तर पर मंडरा रहा है।

इससे पहले शुक्रवार (18 नवंबर) को भारतीय शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद हुए थे। एनएसई के निफ्टी में 36.25 अंकों की नरमी देखी गयी थी और यह 0.20% फिसल कर 18,307.65 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में भी 87.12 अंकों की नरमी रही और यह 0.14% गिर कर 61,663.48 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज सुबह से सभी प्रमुख बाजारों में गिरावट का रुख दिखाई दे रहा है। जापान के निक्केई में 28.68 अंकों की नरमी दिख रही है और यह 0.10% फिसल गया है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में आज 2.65% की भारी गिरावट नजर आ रही है। शंघाई कंपोजिट 0.94% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के स्टॉक एक्सचेंज कॉस्पी में 1.27% की गिरावट दिख रही है।

यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ शुक्रवार (18 नवंबर) को प्रमुख बाजारों में तेजी देखने को मिली थी। शुक्रवार को लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 0.53% की हल्की बढ़त दर्ज की गयी थी। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 1.04% की तेजी के साथ 6,644.46 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) भी 1.16% की तेजी के साथ 165.48 अंक बढ़ कर बंद हुआ।

अमेरिका के सभी प्रमुख बाजारों में शुक्रवार (18 नवंबर) को बढ़त देखने को मिली थी। डॉव जोंस 199.37 अंक या 0.59% की तेजी के साथ 33,745.69 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 1.11 अंक या 0.01% की बढ़त के साथ 11,146.06 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में शुक्रवार के कारोबार में 18.78 अंक या 0.48% की तेजी दर्ज की गयी और यह 3,965.34 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 21 नवंबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"