शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गिरावट के साथ खुल सकते हैं भारतीय बाजार, सिंगापुर निफ्टी में दिख रही सुस्ती

भारतीय शेयर बाजार आज शुक्रवार (25 नवंबर) को गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत करने के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में आज सुबह 8.15 बजे के आसपास 47.5 अंकों की सुस्ती नजर आ रही है और यह 0.25% की नरमी के साथ 18,620.5 के स्तर पर मंडरा रहा है।

इससे पहले गुरुवार (24 नवंबर) को भारतीय शेयर बाजार में तेज उछाल देखने को मिली थी। सुबह प्री-ओपनिंग में मामूली तेजी के साथ खुले बाजार ने शाम तक अच्छी बढ़त बना ली। कल के कारोबार में एनएसई के निफ्टी में 216.85 अंकों की तेजी देखी गयी और यह 1.19% बढ़ कर 18,484.10 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में भी 762.10 अंकों की बढ़त रही और यह 1.24% की तेजी के साथ 62,272.68 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज सुबह से सभी प्रमुख बाजार में मिलाजुला रुख नजर आ रहा है। जापान के निक्केई में 96.15 अंकों की नरमी दिख रही है और यह 0.34% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में आज 0.90% की गिरावट नजर आ रही है। शंघाई कंपोजिट 0.50% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के स्टॉक एक्सचेंज कॉस्पी में 0.27% की सुस्ती दिख रही है।

यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ गुरुवार (24 नवंबर) को प्रमुख बाजार तेजी के साथ बंद हुए थे। गुरुवार को लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 0.02% की बढ़त देखने को मिली थी। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.42% की तेजी के साथ 6,707.32 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) भी 0.78% की उछाल के साथ 111.97 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के सभी प्रमुख बाजार गुरुवार (24 नवंबर) को थैंक्स गिविंग का अवकाश होने की वजह से बंद थे। इसलिये यहां कल कारोबार नहीं हुआ।

(शेयर मंथन, 25 नवंबर 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!