शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय बाजार में आज भी गिरावट जारी रहने के आसार, सिंगापुर निफ्टी में सुस्ती जारी

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार (16 दिसंबर) को गिरावट जारी रहने के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.30 बजे के आसपास 54.5 अंकों की सुस्ती दिखाई दे रही है और यह 0.30% की सुस्ती के साथ 18,405 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले गुरुवार (15 दिसंबर) को भारतीय शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ खुले थे। कल के कारोबार में बाजार लाल निशान में ही कारोबार करते रहे और शाम तक तकरीबन 1.30% की नरमी के साथ बंद हुए। एनएसई के निफ्टी में 245.40 अंकों की सुस्ती के साथ 1.32% की गिरावट देखने को मिली और यह 18,414.90 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में 878.88 अंकों की भारी गिरावट आयी और यह 1.40% की नरती के साथ 61,799.03 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज सुबह से प्रमुख बाजार में मिलाजुला रुख नजर आ रहा है। जापान के निक्केई में 431.04 अंकों की भारी गिरावट नजर आ रही है और यह 1.54% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में आज 0.99% की तेजी दिख रही है और यह 191.68 अंकों की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट भी 0.06% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के स्टॉक एक्सचेंज कॉस्पी में 0.18% की गिरावट दिखाई दे रही है।

यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ गुरुवार (15 दिसंबर) को प्रमुख बाजार में लगभग 3.30% तक की गिरावट देखने को मिली थी। कल के कारोबार में लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 0.93% की नरमी दर्ज की गयी और यह 69.76 अंक की सुस्ती के साथ 7426.17 के स्तर पर बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 3.09% की गिरावट के साथ 6,522.77 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) 3.28% लुढ़क गया और 473.97 अंक की सुस्ती के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के लगभग सभी प्रमुख बाजार गुरुवार (15 दिसंबर) को बड़ी गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आये। डॉव जोंस में 764.16 अंक की गिरावट रही और यह 33,202.22 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 360.36 अंक या 3.23% की नरमी आयी और यह 10,810.53 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में भी 99.57 अंक या 2.49% की सुस्ती रही और यह 3,895.75 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 16 दिसंबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"