शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय बाजार में आज तेजी के आसार, सिंगापुर निफ्टी से मिले संकेत

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार (19 दिसंबर) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआज करने के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 45 अंकों की तेजी दिखाई दे रही है और यह 0.25% की बढ़त के साथ 18,363 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले शुक्रवार (16 दिसंबर) को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले थे। शुक्रवार के कारोबार में बाजार लाल निशान में ही कारोबार करते रहे और शाम तक तकरीबन 0.80% की नरमी के साथ बंद हुए। एनएसई के निफ्टी में 145.90 अंकों की सुस्ती के साथ 0.79% की गिरावट देखने को मिली और यह 18,269.00 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में 461.22 अंकों की गिरावट आयी और यह 0.75% की नरमी के साथ 61,337.81 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज सुबह से प्रमुख बाजार में गिरावट नजर आ रही है। जापान के निक्केई में 305.83 अंकों की भारी गिरावट नजर आ रही है और यह 1.11% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में आज 0.11% की नरमी दिख रही है और यह 21.26 अंकों की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट भी 1.10% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के स्टॉक एक्सचेंज कॉस्पी में 0.40% की नरमी दिखाई दे रही है।

यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ शुक्रवार (16 दिसंबर) को प्रमुख बाजार में लगभग 1.25% तक की गिरावट देखने को मिली थी। शुक्रवार के कारोबार में लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 1.27% की नरमी दर्ज की गयी और यह 94.05 अंक की सुस्ती के साथ 7332.12 के स्तर पर बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 1.08% की गिरावट के साथ 6,452.63 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) 0.67% लुढ़क गया और 93.16 अंक की सुस्ती के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के लगभग सभी प्रमुख बाजार शुक्रवार (16 दिसंबर) को गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आये। डॉव जोंस में 281.76 अंक की गिरावट रही और यह 32,920.46 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 105.11 अंक या 0.97% की नरमी आयी और यह 10,705.41 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में भी 43.39 अंक या 1.11% की सुस्ती रही और यह 3,852.36 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 19 दिसंबर 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!