शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय बाजार में आज अच्छी बढ़त के आसार, सिंगापुर निफ्टी में दिखी तेजी

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार (22 दिसंबर) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआज करने के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 117.0 अंकों की उछाल दिखाई दे रही है और यह 0.64% की बढ़त के साथ 18,367 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले बुधवार (21 दिसंबर) को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुले थे, मगर बाद के कारोबार में बाजार बढ़त बरकरार नहीं रख सके और तकरीबन 1% की गिरावट के साथ बंद हुए। शाम तक एनएसई के निफ्टी में 186.20 अंकों की सुस्ती के साथ 1.01% की नरमी देखने को मिली और यह 18,199.10 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में 635.05 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी और यह 1.03% फिसल कर 61,067.24 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज सभी प्रमुख बाजार हरे निशान में कारोबार करते नजर आ रहे हैं। जापान का निक्केई में 104.94 अंकों की उछाल आयी और यह 0.40% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में आज 2.85% की तेजी दिख रही है और यह 547.02 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट भी 0.69% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के स्टॉक एक्सचेंज कॉस्पी में 0.83% की तेजी दिखाई दे रही है।

यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ बुधवार (21 दिसंबर) को प्रमुख बाजार में तेजी का रुख देखने को मिला था। कल के कारोबार में लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 1.72% की उछाल दर्ज की गयी और यह 126.70 अंक की तेजी के साथ 7497.32 के स्तर पर बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 2.01% की बढ़त के साथ 6,580.24 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) 1.54% की उछाल के साथ 213.16 अंक बढ़ कर बंद हुआ।

अमेरिका के लगभग सभी प्रमुख बाजार बुधवार (21 दिसंबर) को तेजी के साथ कारोबार करते नजर आये। डॉव जोंस में 526.74 अंक की बढ़त रही और यह 33,376.48 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 162.26 अंक या 1.54% की तेजी आयी और यह 10,709.37 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में भी 56.82 अंक या 1.49% की बढ़त रही और यह 3,878.44 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 22 दिसंबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"