शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

साप्ताहिक निप्टान के दिन भारतीय बाजार में तेजी के आसार, वैश्विक बाजारों से मिले संकेत

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार (12 जनवरी) को हरे निशान में कारोबार की शुरुआत करने के आसार नजर आ रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में बढ़त के साथ कारोबार होता दिखई दे रहा है। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 57 अंकों की तेजी दिखाई दे रही है और यह 0.32% की उछाल के साथ 18,007 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले बुधवार (11 जनवरी) को भारतीय शेयर बाजार हल्की के साथ खुले थे। बाजार में दिनभर काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शाम तक सेंसेक्स और निफ्टी सपाट कारोबार करते हुए बंद हुए। एनएसई के निफ्टी में 18.45 अंकों की गिरावट आयी और यह 0.10% लुढ़क कर 17,895.70 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में 9.98 अंकों की नरमी देखी गयी और यह 0.02% की सुस्ती के साथ 60,105.50 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज सभी प्रमुख बाजार हरे निशान में कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं। जापान के निक्केई में 9.06 अंक की बढ़त है और यह 0.03% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में भी आज 126.42 अंकों की तेजी है और यह 0.59% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 0.07% की मामूली सुस्ती नजर आ रही है। दक्षिण कोरिया के स्टॉक एक्सचेंज कॉस्पी में 0.18% की तेजी दिखाई दे रही है।

यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ बुधवार (11 जनवरी) को प्रमुख बाजार में तेजी का रुख देखने को मिला था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 30.49 अंकों की बढ़त दर्ज की गयी थी और यह 0.40% की उछाल के साथ बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.80% की तेजी के साथ 6,924.19 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 1.17% की उछाल आयी और यह 173.31 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के लगभग सभी प्रमुख बाजार में बुधवार (11 जनवरी) को तेजी के साथ कारोबार देखने को मिला। डॉव जोंस में जहाँ 268.91 अंक की बढ़त रही और यह 33,973.01 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट भी 189.04 अंक या 1.76% की बढ़त के साथ 10,931.67 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में 50.36 अंक या 1.28% की तेजी रही और यह 3,969.61 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 12 जनवरी 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख