शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिंगापुर निफ्टी में सपाट कारोबार, भारतीय बाजार के हरे निशान में खुलने के आसार

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार (16 जनवरी) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत करने के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में बढ़त के साथ सपाट कारोबार होता दिखई दे रहा है। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.20 बजे के आसपास 11.0 अंकों की तेजी दिखाई दे रही है और यह 0.06% की उछाल के साथ 18,049.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले शुक्रवार (13 जनवरी) को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुले थे, मगर अपनी बढ़त बरकरार नहीं रख सके और बिकवाली के दबाव में फिसल कर लाल निशान में पहुँच गये। हालाँकि बाद के कारोबार में बाजार में तेजी आयी और शाम तक सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। एनएसई के निफ्टी में 98.40 अंकों की बढ़त आयी और यह 0.55% तेजी के साथ 17,956.60 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में 303.15 अंकों की उछाल देखी गयी और यह 0.51% की तेजी के साथ 60,261.18 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज जापान के निक्केई में गिरावट नजर आ रही है, जबकि बाकी बाजारों में तेजी के साथ कारोबार दिखाई दे रहा है। निक्केई में 264.14 अंक की गिरावट है और यह 1.02% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में आज 65.69 अंकों की तेजी है और यह 0.32% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 1.28% की तेजी नजर आ रही है। दक्षिण कोरिया के स्टॉक एक्सचेंज कॉस्पी में 0.96% की तेजी दिखाई दे रही है।

यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ शुक्रवार (13 जनवरी) को प्रमुख बाजार में तेजी का रुख देखने को मिला था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 50.03 अंकों की बढ़त दर्ज की गयी थी और यह 0.64% की उछाल के साथ बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.68% की तेजी के साथ 7,023.50 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 0.19% की उछाल आयी और यह 28.22 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के लगभग सभी प्रमुख बाजार में शुक्रवार (13 जनवरी) को भी तेजी के साथ कारोबार देखने को मिला। डॉव जोंस में जहाँ 112.64 अंक की बढ़त रही और यह 34,302.61 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट भी 78.05 अंक या 0.71% की बढ़त के साथ 11,079.61 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में 15.92 अंक या 0.40% की तेजी रही और यह 3,999.09 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 16 जनवरी 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"