शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय बाजार में आज बड़ी गिरावट के आसार, सिंगापुर निफ्टी से मिले संकेत

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार (17 फरवरी) को सुस्ती के साथ कारोबार की शुरुआत करने के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 94 अंकों की गिरावट दिखाई दे रही है और यह 0.52% की नरमी के साथ 17,974 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले गुरुवार (16 फरवरी) को भारतीय शेयर बाजार में तेजी के साथ खुले थे। शुरुआती कारोबार में बाजार ने अच्छी बढ़त बनायी पूरे दिन तेजी के कारोबार करते रहे। हालाँकि बाजार अपनी बढ़त बरकरार नहीं रख सके और कारोबार समाप्ति के समय के आसपास लाल निशान में फिसल गये। बाद में बाजार कुछ संभले और सेंसेक्स व निफ्टी हरे निशान में सपाट बंद हुए। एनएसई के निफ्टी में 20 अंक की तेजी आयी और यह 0.11% की बढ़त के साथ 18,035.85 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में 44.42 अंकों की तेजी आयी और यह 0.07% की बढ़त के साथ 61,319.51 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो प्रमुख बाजारों में आज मिलाजुला का रुख दिखाई दे रहा है। जापान निक्केई में 159.08 अंकों की गिरावट है और यह 0.58% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में आज 86.87 अंकों की सुस्ती नजर आ रही है और यह 0.40% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में आज 19.22 अंकों की नरमी दिखाई दे रही है और यह 0.74% की लुढ़क कर कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में आज 4.90 अंकों तेजी है और यह 0.15% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ गुरुवार (16 फरवरी) को सभी प्रमुख बाजार में तेजी का रुख देखने को मिला था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 14.70 अंकों की बढ़त दर्ज की गयी और यह 0.18% की तेजी के साथ बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.89% की तेजी के साथ 7,366.16 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 0.18% की उछाल आयी और यह 27.30 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के लगभग सभी प्रमुख बाजार में गुरुवार (16 फरवरी) को लगभग 2% तक की गिरावट दर्ज की गयी। डॉव जोंस में जहाँ 431.20 अंक की गिरावट आयी और यह 1.26% फिसल कर 33,696.85 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट 214.76 अंक या 1.78% की गिराटव के साथ 11,855.83 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में 57.19 अंक या 1.38% की नरमी के साथ 4,090.41 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 17 फरवरी 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!