शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बड़ी गिरावट के साथ खुल सकते हैं भारतीय बाजार, सिंगापुर निफ्टी 1.00% फिसला

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार (10 मार्च) को तेज गिरावट देखने को मिल सकती है। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.00 बजे के आसपास 176.5 अंकों की नरमी के साथ कारोबार होता दिखाई दे रहा है। यह 1.00% के नुकसान के साथ 17,441.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है। दुनियाभर के शेयर बाजार में भी आज लाल रंग का ही बोलबाला है।

इससे पहले गुरुवार (09 मार्च) को भारतीय शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत देखने को मिली थी। शुरुआती कारोबार में ही बाजार तेजी बरकरार नहीं रख सके और फिसलते हुए लाल निशान में पहुँच गये। उसके बाद दिनभर गिरावट का दौर जारी रहा है और शाम तक तकरीबन एक फीसदी के नुकसान के साथ बाजार लाल निशान में बंद हुए। एनएसई के निफ्टी में 164.80 अंकों की सुस्ती आयी और यह 0.93% टूट कर 17,589.60 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में 541.81 अंक लुढ़क गया और 0.90% की गिरावट के साथ 59,806.28 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो यहाँ भी गिरावट का रुख दिखाई दे रहा है। जापान के निक्केई में 351.57 अंको की नरमी के साथ 1.24% की गिरावट दिखाई दे रही है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में भी आज 449.31 अंकों की गिरावट दिखाई दे रही है और यह 2.25% के नुकसान के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में भी आज 31.00 अंकों की सुस्ती दिखाई दे रही है और यह 1.28% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में आज 30.17 अंकों की नरमी है और यह 0.92% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ गुरुवार (09 मार्च) को सभी प्रमुख बाजार में मिलाजुला रुख दर्ज किया गया था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 49.94 अंकों की सुस्ती दर्ज की गयी और यह 0.63% की नरमी के साथ बंद हुआ। वहीं, पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.12% की सुस्ती के साथ 7,315.88 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 0.01% की मामूली तेजी आयी और यह 1.34 अंक की जोड़ कर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में भी गुरुवार (09 मार्च) को 1.5- से 2% तक की गिरावट देखने को मिली थी। डॉव जोंस में 543.54 अंक की नरमी आयी और यह 1.66% की सुस्ती के साथ 32,254.86 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 2.05% की गिरावट आयी और यह 237.65 अंक के नुकसान के साथ 11,338.36 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 73.69 अंक या 1.85% की सुस्ती के साथ 3,918.32 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 10 मार्च 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"