शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आज भारतीय बाजार में गिरावट थमने के आसार, सिंगापुर निफ्टी में दिखी बढ़त

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार (13 मार्च) को गिरावट थमने के आसार बनते नजर आ रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 29 अंकों की तेजी के साथ कारोबार होता दिखाई दे रहा है। यह 0.17% की बढ़त के साथ 17,466.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है। अमेरिकी और यूरोपीय शेयर बाजार में जहाँ लाल रंग छाया हुआ है, वहीं एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख नजर आ रहा है।

इससे पहले शुक्रवार (10 मार्च) को भारतीय शेयर बाजार में तेज गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत देखने को मिली थी। शुरुआती कारोबार में ही बाजार फिसलते हुए लाल निशान में पहुँच गये। उसके बाद दिनभर गिरावट का दौर जारी रहा है और शाम तक एक फीसदी से ज्यादा के नुकसान के साथ बाजार लाल निशान में बंद हुए। एनएसई के निफ्टी में 176.70 अंकों की सुस्ती आयी और यह 1% टूट कर 17,412.90 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में 671.15 अंक लुढ़क गया और 1.12% की गिरावट के साथ 59,135.13 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो यहाँ आज मिलेजुले रुख के साथ कारोबार हो रहा है। जापान के निक्केई में जहाँ 437.90 अंको की भारी गिरावट के साथ 1.58% की कमजोरी दिखाई दे रही है। वहीं, हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में भी आज 319.68 अंकों की तेजी है और यह 1.42% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में भी आज 6.00 अंकों की तेजी दिखाई दे रही है और यह 0.25% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में भी 18.51 अंकों की उछाले है और यह 0.57% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ शुक्रवार (10 मार्च) को सभी प्रमुख बाजार में गिरावट का रुख दर्ज किया गया था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 131.63 अंकों की सुस्ती दर्ज की गयी और यह 1.70% की नरमी के साथ बंद हुआ। वहीं, पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 1.32% की सुस्ती के साथ 7,220.67 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 1.33% की गिरावट आयी और यह 205.24 अंक के नुकसान के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार शुक्रवार (10 मार्च) को धड़ाम हो गये। डॉव जोंस में 345.22 अंक की नरमी आयी और यह 1.07% की सुस्ती के साथ 31,909.64 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 1.76% की गिरावट आयी और यह 199.47 अंक के नुकसान के साथ 11,138.89 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 56.73 अंक या 1.45% की सुस्ती के साथ 3,861.59 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 13 मार्च 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"