शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिंगापुर निफ्टी में सपाट कारोबार, लाल निशान में खुल सकते हैं भारतीय बाजार

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार (31 मार्च) को सुस्ती के साथ सपाट कारोबार की शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 4 अंकों की मामूली सुस्ती नजर आ रही है और यह 0.02% की नरमी के साथ 17,255.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले बुधवार (29 मार्च) को भारतीय शेयर बाजार नरमी के साथ खुले थे, मगर जल्दी ही तेजी दिखाते हुए बढ़त में पहुँच गये। बुधवार के कारोबार में भी बाजारों के तेजी और नरमी के बीच झूलने का दौर देखने को मिला। हालाँकि शाम को कारोबार समाप्ति के समय तक बाजार ठीक-ठाक बढ़त के साथ बंद हुए। एनएसई के निफ्टी में 129 अंकों की उछाल आयी और यह 0.76% की तेजी के साथ 17,080.70 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 346.37 अंक जोड़कर 0.60% की बढ़त के साथ 57,960.09 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो यहाँ आज सभी प्रमुख बाजार में मोटेतौर पर तेजी का रुख नजर आ रहा है। जापान के निक्केई में जहाँ 263.82 अंको की तेजी के साथ 0.94% की बढ़त दिखाई दे रही है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में भी आज 233.29 अंकों की उछाल दिखाई दे रही है और यह 1.15% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में 23.85 अंकों की तेजी दिखाई दे रही है और यह 0.96% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 8.28 अंक जोड़कर 0.25% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ गुरुवार (30 मार्च) को कारोबार में बढ़त दर्ज की गयी थी। लंदन का एफटीएसई 100 (FTSE 100) 56.16 अंक की उछाल के साथ 0.74% जोड़ कर बंद हुआ। पेरिस के बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) में 1.05% की बढ़त आयी और यह 7,263.37 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 1.25% की तेजी दर्ज की गयी और यह 193.62 अंक की उछाल के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार गुरुवार (30 मार्च) को बढ़त के साथ बंद हुए। डॉव जोंस में 141.43 अंक की तेजी आयी और यह 0.43% की उछाल के साथ 32,859.03 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट में 0.73% की बढ़त देखी गयी और यह 87.23 अंक की तेजी के साथ 12,013.47 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 23.02 अंक या 0.57% की उछाल के साथ 4,050.83 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 31 मार्च 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"