शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय बाजारों में आज अच्छी तेजी के आसार, सिंगापुर निफ्टी में दिखी बढ़त

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार (03 अप्रैल) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 7.45 बजे के आसपास 31.5 अंकों की तेजी नजर आ रही है और यह 0.18% की बढ़त के साथ 17,449.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले शुक्रवार (31 मार्च) को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले थे और जल्दी ही अच्छी तेजी आ गयी। पूरे दिन शेयर बाजार में बढ़त बरकरार रही और शाम को कारोबार समाप्ति के समय तक बाजार तकरीबन 1.75 % की उछाल के साथ बंद हुए। एनएसई के निफ्टी में 279.05 अंकों की उछाल आयी और यह 1.63% की तेजी के साथ 17,359.75 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 1031.43 अंक जोड़कर 1.78% की बढ़त के साथ 58,991.52 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो यहाँ आज सभी प्रमुख बाजार में तेजी का रुख नजर आ रहा है। जापान के निक्केई में जहाँ 111.27 अंको की तेजी के साथ 0.40% की बढ़त दिखाई दे रही है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में भी आज 47.49 अंकों की उछाल दिखाई दे रही है और यह 0.23% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में 3.16 अंकों की मामूली सुस्ती दिखाई दे रही है और यह 0.13% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट 5.51 अंक जोड़कर 0.17% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ शुक्रवार (31 मार्च) को कारोबार में बढ़त दर्ज की गयी थी। लंदन का एफटीएसई 100 (FTSE 100) 11.31 अंक की उछाल के साथ 0.15% जोड़ कर बंद हुआ। पेरिस के बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) में 0.81% की बढ़त आयी और यह 7,322.39 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 0.68% की तेजी दर्ज की गयी और यह 106.44 अंक की उछाल के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार शुक्रवार (31 मार्च) को 1.25% से 1.75% तक की बढ़त के साथ बंद हुए। डॉव जोंस में 415.12 अंक की तेजी आयी और यह 1.26% की उछाल के साथ 33,274.15 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में सर्वाधिक 1.74% की बढ़त देखी गयी और यह 208.44 अंक की तेजी के साथ 12,221.91 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 58.48 अंक या 1.44% की उछाल के साथ 4,109.31 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 03 अप्रैल 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"