शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनएसई ने पहला REITs और InvITs को बाजार में उतारा

 नेशनल स्टॉक एक्सचेंज इन्डेक्स यानी एनएसई इन्डेक्स ने भारत का पहला रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (REITs) और इनविट इन्डेक्स यानी इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट इन्डेक्स (InvITs) को बाजार में उतारा है।

 इस इन्डेक्स का लक्ष्य वैसे रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट और इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट इन्डेक्स के प्रदर्शन पर नजर रखना है जो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज इन्डेक्स पर सूचीबद्ध (लिस्टेड) हैं और उसमें ट्रेडिंग भी होती है। रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (REITs) या इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट इन्डेक्स एक ऐसा इन्वेस्टमेंट व्हीकल (साधन) है जिसके पास आय कमाने वाले रियल एस्टेट और इन्फ्रास्ट्रक्चर एसेट्स होते हैं। रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में निवेश करता है, वहीं इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में निवेश करता है। यह निवेश लंबी अवधि के लिए होता है। इस ट्रस्ट के जरिए निवेशकों को रियल एस्टेट और इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट से नियमित आय होते रहती है। रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (REITs) और इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट की पहचान वैकल्पिक आय के एक मजबूत साधन के तौर पर होती है। इसका इस्तेमाल नकदी पैदा करने के लिए किया जाता है।

एनएसई इन्डेक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश अग्रवाल ने कहा कि निवेशक इसके जरिए रियल एस्टेट या इन्फ्रास्ट्रक्चर में निवेश कर अपने जोखिम को नियमित एसेट क्लास जैसे इक्विटी, डेट और सोने की तुलना में कम करते हैं। इन्डेक्स में सिक्योरिटीज का वेट फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन के आधार पर तय होगा। निफ्टी REITs और इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (InvITs) का बेस वैल्यू 1000 होगा और इसकी समीक्षा और रीबैलेंसिंग तिमाही आधार पर होगा। वहीं इसके लिए बेस तारीख 1 जुलाई 2019 रखा गया है।

(शेयर मंथन, 11 अप्रैल, 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!