शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय बाजार में आज लौट सकती है तेजी, सिंगापुर निफ्टी में उछाल के साथ कारोबार

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार (20 अप्रैल) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत करने के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.00 बजे के आसपास 40.5 अंकों की बढ़त नजर आ रही है और यह 0.23% की उछाल के साथ 17,694 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले बुधवार (19 अप्रैल) को प्री ओपनिंग में भारतीय शेयर बाजार तेजी से फिसलते हुए नीचे आये और काफी जद्दोजहद के बावजूद लाल निशान में बने रहे। इसके बाद बाजार पूरे दिन बाजार नरमी में ही कारोबार करते रहे। हालाँकि एक बजे के आसपास बाजार में खरीदारी आने से मामूली तेजी आयी, मगर यह ज्यादा देर तक बरकरार नहीं रह सकी और बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद हुए। एनएसई का निफ्टी 41.40 अंक लुढ़क गया और यह 0.23% की सुस्ती के साथ 17,618.75 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में 159.21 अंकों की गिरावट आयी और यह 0.27% सुधर कर 59,567.80 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज प्रमुख बाजार में मिलाजुला रुख नजर आ रहा है। जापान के निक्केई में जहाँ 24.77 अंको की तेजी है और इसमें 0.09% का अंतर दिखाई दे रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में भी आज 31.81 अंकों की बढ़त है और यह 0.16% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में 9.08 अंकों की सुस्ती दिखाई दे रही है और यह 0.35% टूट कर कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 19.13 अंक के नुकसान के साथ 0.57% लुढ़क कर कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजार में बुधवार (19 अप्रैल) को कारोबार में मिलाजुला रुख दर्ज किया गया था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में जहाँ 10.67 अंकों की सुस्ती आयी और यह 0.14% की नरमी के साथ बंद हुआ। वहीं, पेरिस के बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) में 0.21% की बढ़त दिखी और यह 7,549.44 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 0.08% की मामूली तेजी आयी और यह 12.53 अंक चढ़ कर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में भी बुधवार (19 अप्रैल) को मिलाजुला रुख दर्ज किया गया था। डॉव जोंस जहाँ 79.62 अंक टूट गया और 0.23% के नुकसान के साथ 33,897.01 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट में 0.03% की मामूली तेजी देखी गयी और यह 3.81 अंक की बढ़त के साथ 12,157.23 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 0.35 अंक या 0.01% के बदलाव के साथ 4,154.52 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 20 अप्रैल 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!