शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तेजी के साथ खुल सकते हैं भारतीय बाजार, सिंगापुर निफ्टी में दिखी बढ़त

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार (24 अप्रैल) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत करने के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.30 बजे के आसपास 65 अंकों की बढ़त नजर आ रही है और यह 0.37% की उछाल के साथ 17,704.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले शुक्रवार (21 अप्रैल) को प्री ओपनिंग में भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुले थे और तकरीबन 10 बजे तक हरे निशान में कारोबार करने के बाद बिकवाली के दबाव में फिसल गये। इसके बाद बाजार ज्यादा समय तक लाल निशान में बने रहे और एक बजे के आसपास निचले स्तर पर पहुँच गये। हालाँकि यहाँ से बाजार फिर जोर लगाकर हरे निशान में पहुँचे मगर एक बार फिर तेजी संभाल नहीं पाये और बिना किसी घट-बढ़ के हरे निशान में बंद हुए। एनएसई के निफ्टी में 0.40 अंक की न के बराबर बढ़त आयी और यह बिना किसी अंतर के 17,624.05 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में 22.71 अंकों की तेजी आयी और यह 0.04% जोड़ कर 59,655.06 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज प्रमुख बाजार में मिलाजुला रुख नजर आ रहा है। जापान के निक्केई में 82.02 अंको की तेजी है और इसमें 0.29% का अंतर दिखाई दे रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में आज 127.56 अंकों की सुस्ती है और यह 0.64% टूट कर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में 19.63 अंकों की सुस्ती दिखाई दे रही है और यह 0.77% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट 16.26 अंक के नुकसान के साथ 0.49% लुढ़क कर कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजार में शुक्रवार (21 अप्रैल) को कारोबार में तेजी का रुख दर्ज किया गया था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में जहाँ 11.52 अंकों की मामूली तेजी आयी और यह 0.15% की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं, पेरिस के बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) में 0.51% की बढ़त दिखी और यह 7,577 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 0.54% की तेजी आयी और यह 85.69 अंक जोड़ कर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में शुक्रवार (21 अप्रैल) को तेजी दर्ज की गयी थी। डॉव जोंस में 22.34 अंक की तेजी रही और 0.07% जोड़ कर 33,808.96 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 0.11% की सुस्ती देखी गयी और यह 12.90 अंक के नुकसान के साथ 12,072.46 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 3.73 अंक या 0.09% के बदलाव के साथ 4,133.52 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 24 अप्रैल 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"