शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय बाजार में सुस्‍त शुरुआत के आसार, सिंगापुर निफ्टी में सपाट कारोबार

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (30 मई) को सुस्‍त कारोबार की शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 9.10 बजे के आसपास 1.0 अंकों की सुस्ती नजर आ रही है और यह 0.01% टूट कर 18,689 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले सोमवार (29 मई) को भारतीय शेयर बाजार ने तेजी में कारोबार की शुरुआत की थी। एनएसई के निफ्टी में 99 अंकों की तेजी आयी और यह 0.54% की बढ़त के साथ 18,599 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में 345 अंकों की उछाल आयी और यह 0.55% जोड़ कर 62,846 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो यहाँ आज प्रमुख बाजार में गिरावट का रुख नजर नजर आ रहा है। जापान के निक्केई में जहाँ 58.30 अंक या 0.19% की सुस्‍ती नजर आ रही है। वहीं, हॉन्‍ग कॉन्‍ग के हैंग सेंग में आज 147.86 अंकों की गिरावट है और यह 0.80% के नुकसान के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में 18.33 अंकों की उछाल दिखाई दे रही है और यह 0.71% जोड़ कर कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट 22.87 अंकों की गिरावट है और यह 0.72% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजार में सोमवार (29 मई) को कारोबार में नरमी का रुख दर्ज की किया गया था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में अवकाश के चलते कारोबार नहीं हुआ। पेरिस के बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) में 0.21% की सुस्‍ती दिखी और यह 7,303.81 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 0.20% की नरमी दर्ज की गयी और यह 31.24 अंक टूट कर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में सोमवार (29 मई) को कारोबार अवकाश के चलते कारोबार नहीं हुआ।

(शेयर मंथन, 30 मई 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!