शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Singapore Nifty में तेजी, भारतीय बाजार में सपाट कारोबार के संकेत

भारतीय शेयर बाजार में सप्‍ताह के पहले कारोबारी दिन (26 जून) को सपाट कारोबार की शुरुआत करने के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 5 अंकों की तेजी नजर आ रही है और यह 0.03% के नुकसान के साथ 18720 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले शुक्रवार (23 जून) को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले थे और पूरे दिन लाल निशान में ही कारोबार करते रहे। हालाँकि बाजार में शुक्रवार के कारोबार में काफी उतार-चढ़ाव रहा, मगर बिकवाल पूरी तरह हावी रहे। बाजार को संभलने का मौका नहीं मिला और सेंसेक्‍स व निफ्टी तकरीबन आधा फीसदी के नुकसान के साथ बंद हुए। निफ्टी में 105.75 अंक का नुकसान देखने को मिला और यह 0.56% लुढ़क कर 18,665.50 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में 259.52 अंक का गोता लगाया और यह 0.41% टूट कर 62,979.37 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो यहाँ आज सभी प्रमुख बाजार में मिलाजुला कारोबार नजर आ रहा है। जापान का निक्केई 64.70 अंक या 0.20% के नुकसान के साथ 32,846.24 के स्‍तर पर है। हॉन्‍ग कॉन्‍ग के हैंग सेंग में 94.83 अंकों की गिरावट है और यह 0.50% के नुकसान के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में 10.85 अंकों का तेजी है और यह 0.42% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में आज 44.52 अंकों की गिरावट है और 1.39% के नुकसान के साथ कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजार शुक्रवार (23 जून) को भी गिरावट के साथ बंद हुए थे। लंदन का एफटीएसई 100 (FTSE 100) 40.16 अंकों के नुकसान के साथ 0.54% टूट कर बंद हुआ। पेरिस के बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) में 0.56% की गिरावट आयी और यह 7,163.42 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में सर्वाधिक 1.00% की ग‍िरावट दर्ज की गयी और यह 158.22 अंक के नुकसान के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में शुक्रवार (23 जून) को कारोबार में गिरावट दर्ज की गयी थी। डॉव जोंस में 219.28 अंक या 0.65% के नुकसान के साथ 33,727.43 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में सबसे ज्‍यादा 1.01% की गिरावट दर्ज की गयी और यह 138.09 अंक की सुस्‍ती के साथ 13,492.52 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में 33.56 अंक या 0.77% की सुस्‍ती दिखी और यह 4,348.33 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 26 जून 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख