शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Sensex-Nifty में आज भी जारी रह सकती है तेजी, गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेत

भारतीय शेयर बाजार सोमवार (03 जुलाई) को भी बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 28 अंकों की तेजी नजर आ रही है और यह 0.14% की उछाल के साथ 19,373.0 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले शुक्रवार (30 जुन) को भारतीय शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई और पूरे दिन इसमें खरीदारी का जोर देखने को मिला। 30 शेयरों के संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में आईसीआईसीआई बैंक और एनटीपीसी को छोड़कर अन्य सभी शेयर हरे निशान में बंद हुए। शुक्रवार को भारतीय बाजार में तकरीबन सवा फीसदी की तेजी आयी और यह ऐतिहासिक स्तर पर पहुँचने में कामयाब रहे। एनएसई के निफ्टी ने 216.95 अंक जोड़े और यह 1.14% की तेजी के साथ 19,189.05 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 803.14 अंक की उछाल के साथ 64,718.56 के स्तर पर पहुँच गया और 1.26% की तेजी के साथ बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज प्रमुख बाजार में तेजी में कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई में 515.69 अंकों की बढ़त है और इसमें 1.53% की उछाल नजर आ रही है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में 234.14 अंकों की तेजी है और यह 1.14% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में आज 33.33 अंकों की उछाल है और यह 1.28% जोड़कर कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 22.38 अंकों की उछाल नजर आ रही है और यह 70% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजार में शुक्रवार (30 जून) को कारोबार में मिलाजुला रुख दर्ज किया गया था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में जहाँ 59.84 अंकों की तेजी आयी और यह 0.79% जोड़ कर बंद हुआ। वहीं, पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 1.18% की उछाल के साथ 7,400.06 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 1.25% की जबरदस्त तेजी रही और यह 201.18 अंक की उछाल के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में शुक्रवार (30 जून) को तेजी का रुख दर्ज किया गया था। डॉव जोंस में 285.18 अंकों की उछाल आयी और यह 0.84% की तेजी के साथ 34,407.60 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट सर्वाधिक 1.45% या 196.59 अंक की बढ़त के साथ 13,787.92 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में भी 53.94 अंक या 1.23% की तेजी देखने को मिली और यह 4,450.38 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 03 जुलाई 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख