शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Gift Nifty में सपाट कारोबार, भारतीय बाजार में सुस्त चाल के संकेत

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार (26 जुलाई) को कारोबार की धीमी शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 3.5 अंकों की तेजी नजर आ रही है और यह 0.02% के अंतर के साथ 19,860.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले मंगलवार (25 जुलाई) को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुले थे, मगर शुरुआती घंटे के कारोबार में ही सिमट कर लाल निशान में पहुँच गये। बाजार में पूरे दिन सत्र के दौरान काफी उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया था। कल दोनों सूचकांक सपाट बंद हुए, लेकिन सेंसेक्स जहाँ लाल निशान में बंद हुआ वहीं, निफ्टी हरे निशान में पहुँचने में कामयाब रहा। एनएसई के निफ्टी में 8.25 अंक का फायदा दर्ज किया गया और यह 0.04% जोड़ कर 19,680.60 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 29.07 अंक की गिरावट के साथ 66,355.71 के स्तर पर पहुँच गया और 0.04% टूट कर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज भी प्रमुख बाजार में नरमी के साथ कारोबार होता दिखाई दे रहा है। जापान के निक्केई में 13.51 अंकों की नरमी दिखाई दे रही है और यह 0.04% की सुस्ती के साथ डटा हुआ है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में भी आज 149.47 अंकों की गिरावट नजर आ रही है और यह 0.77% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में आज 9.46 अंक का नुकसान है और यह 0.36% लुढ़क कर कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में भी 8.80 अंक की नरमी नजर आ रही है और यह 0.27% फिसल कर कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजार में मंगलवार (25 जुलाई) को मिलाजुला रुख दर्ज किया गया था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 13.21 अंकों की उछाल देखने को मिली और यह 0.17% की तेजी के साथ बंद हुआ। वहीं, पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.16% की नरमी के साथ 7,415.45 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 0.13% की तेजी दर्ज की गयी और यह 20.64 अंक की बढ़त बना कर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में मंगलवार (25 जुलाई) को कारोबार में तेजी का रुख देखने को मिला था। डॉव जोंस में 26.83 अंकों की उछाल दर्ज की गयी और यह 0.08% की तेजी के साथ 35,438.07 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 0.61% या 85.69 अंक जोड़ कर 14,144.55 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में भी 12.82 अंक या 0.28% की बढ़त देखने को मिली और यह 4,567.46 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 26 जुलाई 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख