शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गिफ्ट निफ्टी में सपाट कारोबार, Sensex-Nifty में भी सुस्ती के आसार

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार (31 जुलाई) को कारोबार की सपाट शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास हरे 2.5 अंकों की नरमी नजर आ रही है और यह 0.01% के अंतर के साथ 19,787.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले शुक्रवार (28 जुलाई) को भारतीय शेयर बाजार मिलेजुले रुख के साथ खुले थे। दोनों सूचकांक में शुरुआती कारोबार में ही सपाट कारोबार देखने को मिला और पूरे दिन यही रुख कायम रहा। बाजार ने कई बार हरे निशान में आने के लिए जोर लगाया मगर कामयाब नहीं हो सकता है और सपाट कारोबार करते हुए लाल निशान में बंद हो गये। एनएसई के निफ्टी में 13.85 अंक का नुकसान दर्ज किया गया और यह 0.07% टूट कर 19,646.05 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 106.62 अंक की नरमी के साथ 66,160.20 के स्तर पर पहुँच गया और 0.16% की सुस्ती के साथ बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज सभी प्रमुख बाजार में तेजी के साथ कारोबार होता दिखाई दे रहा है। जापान के निक्केई में 503.51 अंकों की उछाल दिखाई दे रही है और यह 1.54% की तेजी के साथ डटा हुआ है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में भी आज 321.85 अंकों की बढ़त नजर आ रही है और यह 1.62% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में आज 22.17 अंक की तेजी है और यह 0.84% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 17.05 अंक की तेजी नजर आ रही है और यह 0.52% जोड़ कर कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजार में शुक्रवार (28 जुलाई) को तेजी का रुख दर्ज किया गया था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 1.51 अंकों की तेजी देखने को मिली और यह 0.02% की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं, पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) में 0.15% की उछाल दर्ज की गयी और यह 7,476.47 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 0.39% की तेजी दर्ज की गयी और यह 63.72 अंक जोड़ कर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार भी शुक्रवार (28 जुलाई) को बढ़त के साथ बंद हुए थे। डॉव जोंस में 176.57 अंकों की उछाल दर्ज की गयी और यह 0.50% की तेजी के साथ 35,459.29 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में सर्वाधिक 1.90% या 266.55 अंक की बढ़त देखने को मिली और यह 14,316.66 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 44.82 अंक या 0.99% की तेजी के साथ 4,582.23 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 31 जुलाई 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"