शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Gift Nifty में सपाट कारोबार, भारतीय बाजार में भी धीमी शुरुआत के आसार

भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार (21 अगस्त) को धीमी रफ्तार से कारोबार की शुरुआत करने के आसार नजर आ रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 9 अंकों की सुस्ती नजर आ रही है और यह 0.05% की नरमी के साथ 19,320.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले शुक्रवार (18 अगस्त) को भारतीय शेयर बाजार में धीमी शुरुआत देखने को मिली थी। बाजार में सुबह से ही बिकवाली का दबाव नजर आ रहा था। हालाँकि तीन बजे के पहले बाजार में अच्छी खरीदारी आयी और यह पूरे जोर के साथ हरे निशान में भी पहँच गये। मगर बाजार दिन के उच्च स्तर पर टिके नहीं रह सके है और नरमी के साथ बंद हो गये। एनएसई के निफ्टी में 55.10 अंकों की सुस्ती दर्ज की गयी और यह 0.28% के नुकसान के साथ 19,310.15 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स भी 202.36 अंक टूट कर 64,948.66 के स्तर पर पहुँच गया और 0.31% के नुकसान के साथ बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज भी प्रमुख बाजार में मिलाजुला कारोबार नजर आ रहा है। जापान के निक्केई में जहाँ 298.12 अंकों की उछाल दिखाई दे रही है और यह 0.94% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में आज 142.65 अंकों का नुकसान दिखाई दे रहा है और यह 0.80% टूट कर कारोबार कर रहा है। जबकि दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में आज 15.52 अंकों की बढ़त दिखाई दे रही है और यह 0.62% जोड़ कर कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 8.19 अंकों की नरमी है और यह 0.26% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है।  

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में शुक्रवार (18 अगस्त) को नरमी का रुख देखने को मिला था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 47.78 अंकों की नरमी दर्ज की गयी थी और यह 0.66% के नुकसान के साथ बंद हुआ था। पेरिस के बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) में भी 0.39% की गिरावट देखी गयी और यह 7,164.11 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) 0.66% की गिरावट के साथ 15574.26 के स्तर पर आ गया और 102.64 अंक की सुस्ती के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में शुक्रवार (18 अगस्त) को कारोबार में मिलाजुला रुख के साथ सपाट कारोबार देखने को मिला था। डॉव जोंस में जहाँ 25.83 अंकों की तेजी दर्ज की गयी और यह 0.07% बढ़ कर 34,500.66 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट में 0.20% या 26.16 अंक की नरमी देखने को मिली और यह 13,290.78 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 0.65 अंक या 0.01% की सुस्ती के साथ 4,369.71 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 21 अगस्त 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख