शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Gift Nifty में सुस्ती, भारतीय बाजार में कारोबार की धीमी शुरुआत के आसार

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (29 अगस्त) को नरमी के साथ कारोबार की शुरुआत करने के आसार नजर आ रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 12 अंकों की सुस्ती नजर आ रही है और यह 0.06% की उछाल के साथ 19,341 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले सोमवार (28 अगस्त) को भारतीय शेयर बाजार में हल्की तेजी के साथ खुले थे। कारोबारी सत्र में बाजार ज्यादातर समय हरे निशान में बने रहे। शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव रहा, मगर बाद में सतर्कता के साथ हरे निशान में बने रहे। दो बजे के आसपास बाजार दिन के उच्च स्तर पर पहुँचे मगर बढ़त बरकरार नहीं रख सके और हल्की तेजी के साथ बंद हुए। सत्र समाप्ति पर एनएसई के निफ्टी में 40.25 अंकों की उछाल दर्ज की गयी और यह 0.21% की बढ़त के साथ 19,306.05 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स भी 110.09 अंक जोड़ कर 64,996.60 के स्तर पर पहुँच गया और 0.17% की तेजी के साथ बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज सभी प्रमुख बाजार में तेजी के साथ कारोबार होता नजर आ रहा है। जापान के निक्केई में 55.73 अंकों की उछाल दिखाई दे रही है और यह 0.17% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सेंग भी आज 297.96 अंक जोड़ कर 1.63% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में 9.33 अंकों की बढ़त है और यह 0.37% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 16.06 अंकों की तेजी है और यह 0.52% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार सोमवार (28 अगस्त) को हरे निशान में बंद हुए थे। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में कल अवकाश के चलते कारोबार नहीं हुआ। पेरिस के बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) में 1.30 % की उछाल देखी गयी और यह 7,324.71 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) भी 1.02% की तेजी के साथ 15792.61 के स्तर पर आ गया और 160.79 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में सोमवार (28 अगस्त) को कारोबार में तेजी का रुख देखने को मिला था। डॉव जोंस ने 13.42 अंक जोड़े और यह 0.04% की तेजी के साथ 34,573.40 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 0.84% या 114.48 अंक की बढ़त देखने को मिली और यह 13,705.13 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 भी 27.60 अंक या 0.63% की उछाल के साथ 4,433.31 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 29 अगस्त 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख