शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Sensex-Nifty में आज भी गिरावट के आसार, गिफ्ट निफ्टी और कई प्रमुख बाजार लुढ़के

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार (21 सितंबर) को नरमी के साथ कारोबारी सत्र की शुरुआत हो सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 48 अंकों की गिरावट नजर आ रही है और यह 0.24% के नुकसान के साथ 19,857.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले बुधवार (20 सितंबर) को भारतीय शेयर बाजार तेज गिरावट के साथ खुले थे। कारोबारी सत्र की शुरुआत से ही बिकवाल हावी रहे और बाजार को संभलने का मौका नहीं मिला। निफ्टी 20,000 के नीचे खुला था, लेकिन शुरुआती एक घंटे के कारोबार में वापस 20,000 के ऊपर पहुँच गया। सेंसेक्स प्री-ओपनिंग में ही 67000 के नीचे फिसल गया, लेकिन इसने भी जल्द ही अपने दायरे में वापसी कर ली थी। मगर इसके बाद फिर बाजार को संभलने का मौका नहीं मिला और ये एक फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज करते हुए बंद हो गये। एनएसई के निफ्टी में 231.90 अंकों का नुकसान दर्ज किया गया और यह 1.15% टूट कर 19,901.40 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 796 अंक टूट कर 66,800.84 के स्तर पर पहुँच गया, इसमें 1.18% की गिरावट आयी।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज सभी प्रमुख बाजार में गिरावट का रुख नजर आ रहा है। जापान के निक्केई में 376.06 अंकों का नुकसान दिखाई दे रहा है और यह 1.15% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में आज 222.20 अंक की गिरावट है और यह 1.26% के नुकसान के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी आज 34.87 अंक टूटकर 1.36% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट 11.60 अंकों की नरमी के साथ 0.37% के अंतर के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में बुधवार (20 सितंबर) को तेजी का रुख दर्ज किया गया था। लंदन का एफटीएसई 100 (FTSE 100) 71.45 अंकों की बढ़त के साथ 0.92% जोड़ कर बंद हुआ था। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.66% की बढ़त के साथ 7,330.79 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में भी 0.74% की उछाल आयी और यह 15,781.59 के स्तर पर आ गया। 117.11 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार बुधवार (20 सितंबर) को भी गिरावट के साथ बंद हुए थे। डॉव जोंस -76.85 अंक लुढ़क गया और 0.22% के नुकसान के साथ 34,440.88 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में सबसे ज्यादा 1.53%% या 209.06 अंक की गिरावट देखने को मिली और यह 13,469.13 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 41.45 अंक या 0.94% की नरमी के साथ 4,402.20 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 21 सितंबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"