शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आज तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं Sensex-Nifty, गिफ्ट निफ्टी में बढ़त

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार (25 सितंबर) को तेजी के साथ सत्र की शुरुआत हो सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 53.5 अंकों की बढ़त नजर आ रही है और यह 0.27% की तेजी के साथ 19,696 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले शुक्रवार (22 सितंबर) को भारतीय शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया था। बाजार तेजी में खुले, मगर जल्द ही फिसल कर लाल निशान में पहुँच गये। बाजार पूरे कारोबारी सत्र के दौरान तेजी और नरमी में झूलते हुए शाम तक हल्की गिरावट दर्ज के साथ बंद हो गये। एनएसई के निफ्टी में 68.10 अंकों का नुकसान दर्ज किया गया और यह 0.38% टूट कर 19,674.25 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 221.09 अंक टूट कर 66,009.15 के स्तर पर पहुँच गया, इसमें 0.33% की गिरावट आयी।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज सभी प्रमुख बाजार में मिलाजुला रुख नजर आ रहा है। जापान के निक्केई में जहाँ 187.92 अंकों की तेजी दिखाई दे रही है और यह 0.58% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में आज 245.76 अंक का नुकसान है और यह 1.36% गिर कर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में 15.62 अंक की सुस्ती है और यह 0.62% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट 11.16 अंक फिसल गया है और यह 0.36% टूट कर कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में शुक्रवार (22 सितंबर) को मिलाजुला रुख दर्ज किया गया था। लंदन का एफटीएसई 100 (FTSE 100) 5.29 अंकों की तेजी के साथ 0.07% बढ़ कर बंद हुआ था। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.40% की गिरावट के साथ 7,184.82 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) भी 0.09% के नुकसान के साथ 15,557.29 के स्तर पर आ गया और 14.57 अंक की नरमी के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार शुक्रवार (22 सितंबर) को भी नरमी के साथ बंद हुए थे। डॉव जोंस 106.58 अंक लुढ़क गया और 0.31% के नुकसान के साथ 33,963.84 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 0.09% या 12.18 अंक की सुस्ती देखने को मिली और यह 13,211.81 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 9.94 अंक या 0.23% की नरमी के साथ 4,320.06 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 25 सितंबर 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!