शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गिफ्ट निफ्टी लुढ़का, गिरावट के साथ खुल सकते हैं Sensex-Nifty

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (26 सितंबर) को गिरावट के साथ सत्र की शुरुआत हो सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 75.5 अंकों का नुकसान नजर आ रहा है और यह 0.38% टूट कर 19,653 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले सोमवार (25 सितंबर) को भारतीय शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया था। प्रीओपनिंग में तेजी के साथ खुले बाजार औपचारिक शुरुआत के साथ ही सिमट कर लाल निशान में पहुँच गये। शुरुआती कुछ घंटे सुस्ती में बिताने के बाद बाजार में तकरीबन 12.15 बजे के आसपास अच्छी खरीदारी आयी। लगभग दो बजे तक बाजार में तेजी बनी रही सही, मगर यह स्थिति बाजार बंद होने तक कायम नहीं रही और दोनों सूचकांक सपाट बंद हो गये। एनएसई के निफ्टी में 0.30 अंकों की तेजी दर्ज की गयी और यह बिना किसी बदलाव के 19,674.55 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 14.54 अंक की बढ़त आयी और यह 66,023.69 के स्तर पर पहुँच गया, इसमें 0.02% की तेजी दर्ज की गयी।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज सभी प्रमुख बाजार लाल निशान में नजर आ रहे हैं। जापान के निक्केई में 298.77 अंकों की गिरावट दिखाई दे रही है और यह 0.92% के नुकसान के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में आज 114.76 अंक का नुकसान है और यह 0.65% गिर कर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में 32.20 अंक की सुस्ती है और यह 1.29% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट 3.13 अंक फिसल गया है और यह 0.10% टूट कर कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में सोमवार (25 सितंबर) को गिरावट का रुख दर्ज किया गया था। लंदन का एफटीएसई 100 (FTSE 100) 59.92 अंकों की नरमी के साथ 0.79% टूट कर बंद हुआ था। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.86% की गिरावट के साथ 7,123.88 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) भी 0.99% के नुकसान के साथ 15,405.49 के स्तर पर आ गया और 151.80 अंक की नरमी के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार सोमवार (25 सितंबर) को तेजी के साथ बंद हुए थे। डॉव जोंस में 43.04 अंकों की तेजी आयी और यह 0.13% की बढ़त के साथ 34,006.88 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 0.45% या 59.51 अंक की उछाल देखने को मिली और यह 13,271.32 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 17.38 अंक या 0.40% की बढ़त के साथ 4,337.44 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 26 सितंबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"