शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निचले स्तर से शानदार सुधार के साथ बाजार बढ़त पर बंद

वैश्विक बाजारों से बेहद कमजोर संकेत देखने को मिले। डाओ जोंस 390 अंक गिरकर दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ।

 डाओ जोंस साढ़े तीन महीनों के निचले स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक में 1.5% से ज्यादा तक की कमजोरी देखी गई। नैस्डैक चार महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ। यूरोप के बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखा गया। गिफ्ट निफ्टी की कमजोरी के साथ शुरुआत हुई। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों के आधार पर भारतीय बाजार की सपाट शुरुआत हुई।

कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स ने 65,550 का निचला स्तर छुआ वहीं 66,172 का ऊपरी स्तर छुआ। निफ्टी ने 19,554 का निचला स्तर छुआ वहीं 19,731 का ऊपरी स्तर छुआ। बैंक निफ्टी ने 44,182 का निचला स्तर छुआ वहीं 44,668 का ऊपरी स्तर छुआ।सेंसेक्स (Sensex) 0.26% या 173 अंक चढ़ कर 66,119 पर बंद हुआ। निफ्टी 50 (Nifty 50) 0.26% या 52 अंक चढ़ कर 19,716 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक (Nifty Bank) 0.08% या 36 अंकों की गिरावट के साथ 44,588 पर बंद हुआ। निफ्टी निचले स्तर से करीब 160 अंक सुधरा। सेंसेक्स निचले स्तर से 570 अंक सुधरा। निफ्टी बैंक निचले स्तर से करीब 400 अंक सुधरा।

निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में लार्सन ऐंड टूब्रो 1.80%, आईटीसी (ITC) 1.51%, कोल इंडिया 1.67% और सिप्ला 1.45% तक चढ़ कर बंद हुए। निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में टाइटन 1.47%, ग्रासिम इंडस्ट्रीज 1.37%, हीरो मोटोकॉर्प 0.92% और एसबीआई (SBI) 0.78% तक के नुकसान के साथ बंद हुए।

आज के कारोबार में फोकस में रहने वाले शेयरों में हाल ही में लिस्टेड सेनको गोल्ड रहा जिसमें 14.27% तक की तेजी रही। टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्प 8.78% और उज्जीवन स्मटल फाइनेंस बैंक 8.89% तक चढ़ कर बंद हुआ। आज के कारोबार में पावर फाइनेंस शेयरों में बढ़िया खरीदारी दिखी। पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन में 6.51% तो वहीं आरईसी (REC) 6.38% की मजबूती के साथ बंद हुआ। वहीं आज के कारोबार में मिडकैप आईटी (IT) शेयरों में तेजी दिखी। बढ़त वाले शेयरों में न्यूजेन सॉफ्टवेयर 5.50%, सास्केन टेक 4.21% और न्यूक्लियस सॉफ्टवेयर 4.14% तक चढ़ कर बंद हुए।

इसके अलावा जिन शेयरों में बढ़िया खरीदारी दिखी उसमें श्रेयस शिपिंग 15.07%, आईआईएफएल (IIFL) सिक्योरिटीज 11.38%, वंडरला हॉलिडेज 7.70% और त्रिवेणी टर्बाइन 5.76% तक की मजबूती के साथ बंद हुए। वहीं गिरने वाले शेयरों में वेदांता रहा जिसमें कॉरपोरेट फैमिली रेटिंग के डाउनग्रेड होने से शेयर पर दबाव दिखा और 6.70% तक के नुकसान के साथ बंद हुआ। वहीं ईकेआई एनर्जी 5%, जीएमआर (GMR) पावर 5.01% और रेप्रो इंडिया 3.65% तक के नुकसान के साथ बंद हुए।

 

(शेयर मंथन, 27 सितंबर, 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!