शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नरमी में खुल सकते हैं भारतीय बाजार, गिफ्टी निफ्टी से मिल रहे संकेत

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार (29 सितंबर) को नरमी के साथ कारोबारी सत्र की शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 10.5 अंकों की सुस्ती नजर आ रही है और यह 19,646.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले गुरुवार (28 सितंबर) को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुले थे, मगर जल्द ही बिकवाली के दबाव में टूट गये। हालाँकि बाजार जल्द ही संभल कर हरे निशान में लौट आये। कल के कारोबारी सत्र में दोनों सूचकांक 11 बजे के आसपास पूरी तरह से लड़खड़ा कर लाल निशान में चले और फिर वापसी नहीं कर पाये। एनएसई के निफ्टी में 192.90 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी और यह 0.98% के नुकसान के साथ 19,523.55 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 610.37 अंक टूट कर 65,508.32 के स्तर पर पहुँच गया, इसमें 0.92% की गिरावट दर्ज की गयी।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज सभी प्रमुख बाजार में मिलाजुला रुख नजर आ रहा है। जापान के निक्केई में जहाँ 36.28 अंकों की गिरावट दिखाई दे रही है और यह 0.11% के नुकसान के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में 399.34 अंकों की उछाल दिखाई दे रही है और यह 2.30% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और शंघाई कंपोजिट में अवकाश के चलते आज कारोबार नहीं हुआ।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में गुरुवार (28 सितंबर) को तेजी का रुख दर्ज किया गया था। लंदन का एफटीएसई 100 (FTSE 100) 8.63 अंकों की तेजी के साथ 0.11% जोड़ कर बंद हुआ था। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.63% की उछाल के साथ 7,116.24 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) भी 0.70% के नुकसान के साथ 15,323.50 के स्तर पर आ गया और 106.05 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार गुरुवार (28 सितंबर) को बढ़त के साथ बंद हुए थे। डॉव जोंस में 116.07 अंकों की तेजी आयी और यह 0.35% की बढ़त के साथ 33,666.34 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में भी 0.83% या 108.43 अंक की बढ़त के साथ 13,201.28 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 25.19 अंक या 0.59% की तेजी के साथ 4,299.70 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 29 सितंबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"