शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, तेजी के साथ कारोबार शुरू कर सकते हैं भारतीय बाजार

भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार (23 अक्तूबर) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हो सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 51 अंकों की बढ़त नजर आ रही है और यह 0.26% की उछाल के साथ 19,477.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है। हालाँकि एशिया, यूरोप और अमेरिका के बाजार आज भी लाल ही नजर आ रहे हैं।

इससे पहले शुक्रवार (20 अक्तूबर) को भारतीय बाजार काफी तेज गिरावट के साथ खुले थे। दोनों सूचकांक में पूरे दिन लाल निशान में कारोबार हुआ। बाजार में बहुत उतार-चढ़ाव भी नहीं दिखा और शुरू से आखिर तक दोनों सूचकांक नरमी में बने रहे। एनएसई के निफ्टी में 82.05 अंकों का नुकसान दर्ज किया गया और यह 0.42% की नरमी के साथ 19,542.65 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 231.62 अंक टूट कर 65,397.62 के स्तर पर पहुँच गया, इसमें 0.35% की गिरावट आयी।

एशिया के सभी प्रमुख बाजार आज भी गिरावट में नजर आ रहे हैं। जापान के निक्केई में 252.24 अंकों का नुकसान दिखाई दे रहा है और यह 0.81% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सेंग भी आज 123.76 अंक टूट कर 0.72% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 12.01 अंक लुढ़क गया है और यह 0.51% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 26.50 अंक की सुस्ती है और यह 0.89% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में भी शुक्रवार (20 अक्तूबर) के कारोबार में नरमी का रुख दर्ज किया गया था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 97.39 अंक की गिरावट आयी और यह 1.32% के नुकसान के साथ बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 1.54% की सुस्ती के साथ 6816.22 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) 1.67% टूट कर 14,798.47 के स्तर पर आ गया और 246.76 अंक के नुकसान के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में शुक्रवार (20 अक्तूबर) को गिरावट के साथ कारोबार करते हुए बंद हुए। डॉव जोंस में 286.89 अंकों का नुकसान हुआ और यह 0.86% की नरमी के साथ 33,127.28 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में सबसे ज्यादा 1.53% या 202.37 अंक की नरमी आयी और यह 12,983.81 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 53.84 अंक या 1.26% टूट कर 4,224.16 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 23 अक्तूबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"