शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गिफ्ट निफ्टी में नरमी, भारतीय बाजार में दिख सकता है सतर्क कारोबार

दशहरा की छुट्टी के बाद खुल रहे भारतीय शेयर बाजार में बुधवार (24 अक्तूबर) को कारोबार की सतर्क शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.20 बजे के आसपास 13.5 अंकों की सुस्ती नजर आ रही है और यह 0.07% की नरमी के साथ 19,310.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले सोमवार (23 अक्तूबर) को भारतीय बाजार काफी तेज गिरावट के साथ खुले थे। दोनों सूचकांक में लगभग पूरे दिन लाल निशान में कारोबार हुआ। शुरुआती दौर में बाजार में थोड़ी-बहुत खींचा-तानी दिखी और इसकी बदौलत दोनों सूचकांक दो से तीन बार हरे निशान में भी पहुँचने में कामयाब रहे। हालाँकि बाजार में ज्यादा देत तर तेजी बनी नहीं रही और बिकवाली के दबाव में तेजी से फिसल कर नीचे आ गये। शाम तब दोनों सूचकांक सवा फीसदी से कुछ अधिक की गिरावट दर्ज करते हुए बंद हुए। एनएसई के निफ्टी में 260.90 अंकों का नुकसान दर्ज किया गया और यह 1.34% की नरमी के साथ 19,281.75 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 825.74 अंक टूट कर 64,571.88 के स्तर पर पहुँच गया, इसमें 1.26% की गिरावट आयी।

एशिया के सभी प्रमुख बाजार में आज मिलाजुला रुख नजर आ रहा है। जापान के निक्केई में 404.57 अंकों की उछाल दिखायी दे रही है और यह 1.29% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सेंग भी आज 433.85 अंक की तेजी के साथ 2.55% जोड़ कर कारोबार कर रहा है। हालाँकि दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में आज 10.23 अंकों की सुस्ती दिखायी दे रही है और यह 0.43% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। जबकि शंघाई कंपोजिट में 22.71 अंक की तेजी है और यह 0.77% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में भी मंगलवार (24 अक्तूबर) के कारोबार में तेजी का रुख दर्ज किया गया था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 14.87 अंक की तेजी आयी और यह 0.20% की बढ़त के साथ बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.63% की उछाल के साथ 6893.65 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) 0.53% बढ़ कर 14,879.94 के स्तर पर आ गया और 79.22 अंक के जोड़ कर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार मंगलवार (24 अक्तूबर) को बढ़त के साथ कारोबार करते हुए बंद हुए। डॉव जोंस में 204.97 अंकों की बढ़त आयी और यह 0.62% की तेजी के साथ 33,141.38 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 0.93% या 121.55 अंक की उछाल आयी और यह 13,139.88 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 30.64 अंक या 0.73% जोड़ कर 4,247.68 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 25 अक्तूबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"