शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गिफ्ट निफ्टी समेत अमेरिकी और एशियाई बाजार लाल, भारतीय बाजार में भी गिरावट के संकेत

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार (25 अक्तूबर) को कारोबार की धीमी शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 78 अंकों की सुस्ती नजर आ रही है और यह 0.41% की नरमी के साथ 19,098.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है। अमेरिका और एशिया के बाजार में भी आज गिरावट का रुख दिखायी दे रहा है।

इससे पहले बुधवार (25 अक्तूबर) को भारतीय बाजार में हरे निशान में कारोबार की शुरुआत हुयी थी। दोनों सूचकांक में लगभग 11.15 बजे तक तेजी के दायरे में बने रहे। इस बीच एक-दो बार बिकवाली के दबाव में टूटे, मगर जल्द ही संभल गये। हालाँकि इसके बाद बाजार को बिकवाली से संभलने का मौका नहीं मिला और दोनों सूचकांक तेजी से फिसल कर नीचे आ गये। शाम तक सेंसेक्स-निफ्टी एक फीसदी से कुछ कम गिरावट दर्ज करते हुए बंद हुए। एनएसई के निफ्टी में 159.60 अंकों का नुकसान दर्ज किया गया और यह 0.83% की नरमी के साथ 19,122.15 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 522.82 अंक टूट कर 64,049.06 के स्तर पर पहुँच गया, इसमें 0.81% की गिरावट आयी।

एशिया के सभी प्रमुख बाजार में आज साफतौर पर गिरावट का रुख नजर आ रहा है। जापान के निक्केई में 667.48 अंकों का नुकसान दिखायी दे रहा है और यह 2.18% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सेंग भी आज 134.08 अंक फिसल कर 0.78% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में आज 50.85 अंकों की सुस्ती दिखायी दे रही है और यह 2.20% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में भी 11.44 अंक की नरमी है और यह 0.38% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में बुधवार (25 अक्तूबर) के कारोबार में तेजी का रुख दर्ज किया गया था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 24.64 अंक की तेजी आयी और यह 0.33% की बढ़त के साथ बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.31% की उछाल के साथ 6915.07 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) 0.08% बढ़ कर 14,892.18 के स्तर पर आ गया और 12.24 अंक जोड़ कर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में बुधवार (25 अक्तूबर) को गिरावट देखने को मिली और सबसे ज्यादा तकरीबन ढाई फीसदी का नुकसान नैस्डैक में दर्ज किया गया। डॉव जोंस में 105.45 अंकों की नरमी आयी और यह 0.32% की सुस्ती के साथ 33,035.93 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 2.43% या 318.65 अंक की गिरावट आयी और यह 12,821.22 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 60.91 अंक या 1.43% टूट कर 4,186.77 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 26 अक्तूबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"