शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गिफ्ट निफ्टी में नरमी, Sensex-Nifty में धीमी शुरुआत के संकेत

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार (03 नवंबर) को कारोबार की धीमी शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.20 बजे के आसपास 6.5 अंकों की नरमी नजर आ रही है और यह 0.03% की सुस्ती के साथ 19,353.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले गुरुवार (02 नवंबर) को भारतीय बाजार में निर्णायक बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत हुई थी। दोनों सूचकांक पूरे दिन तेजी के दायरे में मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आये। शुरुआती घंटे के दौरान इंट्राडे शिखर पर पहुँचने के बाद बाजार वहाँ से फिसल कर तकरीबन 12.15 बजे के आसपास दिन के निचले स्तर तक आ गये थे। मगर फिर कुछ संभलकर शाम तक हरे निशान में बंद हो गये। एनएसई के निफ्टी में 144.10 अंकों की उछाल दर्ज की गयी और यह 0.76% की तेजी के साथ 19,133.25 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 489.57 अंक बढ़ कर 64,080.90 के स्तर पर पहुँच गया, इसमें 0.77% की बढ़त आयी।

एशिया के सभी प्रमुख बाजार में आज तेजी का रुख नजर आ रहा है। जापान के निक्केई में आज कल्चर डे के उप्लक्ष्य में छुट्टी होने की वजह से कारोबार नहीं हुआ। हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सेंग आज 383.17 अंक जोड़ कर 2.22% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में भी 26.30 अंकों की तेजी दिखायी दे रही है और यह 1.12% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 26.18 अंक की उछाल है और यह 0.87% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार गुरुवार (02 नवंबर) को हरे निशान में बंद हुए थे। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 104.10 अंक की तेजी आयी और यह 1.40% की उछाल के साथ बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 1.81% की बढ़त के साथ 7,060.69 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) 1.45% की तेजी के साथ 15,143.60 के स्तर पर आ गया और 220.33 अंक बढ़ कर बंद हुआ।

फेडरल रिजर्व के ब्याज दरें नहीं बढ़ाने के फैसले से उत्साहित अमेरिका के प्रमुख बाजार गुरुवार (02 नवंबर) को तकरीबन दो फीसदी तक की बढ़त के साथ बंद हुए। डॉव जोंस ने 564.50 अंक जोड़े और यह 1.70% की बढ़त के साथ 33,839.08 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 1.78% या 232.72 अंक की तेजी आयी और यह 13,294.19 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 79.92 अंक या 1.89% की उछाल के साथ 4,317.78 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 03 नवंबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"