शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गिफ्ट निफ्टी में गिरावट, Sensex-Nifty में भी नरमी रहने के आसार

भारतीय शेयर बाजार में दीपावली के त्योहार की शुरुआत शुक्रवार (10 नवंबर) को नरमी के साथ हो सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.05 बजे के आसपास 40.5 अंकों की गिरावट नजर आ रही है और यह 0.21% की सुस्ती के साथ 19,381.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है। अमेरिकी और एशियाई बाजारों में नरमी दिखायी दे रही है।

इससे पहले गुरुवार (09 नवंबर) को भारतीय बाजार में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत देखने को मिली थी। दोनों सूचकांक में पूरे दिन काफी उतार-चढ़ाव बना रहा और बाजार तेजी व मंदी के बीच झूलते नजर आये। एनएसई के निफ्टी में 48.20 अंकों की सुस्ती दर्ज की गयी और यह 0.25% की सुस्ती के साथ 19,395.30 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 143.41 अंक के नुकसान के साथ 64,832.20 के स्तर पर पहुँच गया, इसमें 0.22% की सुस्ती आयी।

एशिया के सभी प्रमुख बाजार आज गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। जापान के निक्केई में 196.43 अंकों की नरमी दिखायी दे रही है और यह 0.61% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सेंग 283.48 अंक टूट कर 1.62% के नुकसान के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में आज 25.44 अंकों की गिरावट दिखायी दे रही है और यह 1.05% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में भी 23.24 अंक का नुकसान है और यह 0.77% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार गुरुवार (09 नवंबर) को तेजीके साथ बंद हुए थे। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में जहाँ 53.95 अंक की उछाल देखने को मिली और यह 0.72% की तेजी के साथ 7,455.67 के स्तर पर बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 1.12% की बढ़त के साथ 7,113.66 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) 0.88% की तेजी के साथ 15,352.54 के स्तर पर आ गया और 122.94 अंक जोड़ कर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार गुरुवार (09 नवंबर) को गिरावट में कारोबार करते हुए बंद हुए। डॉव जोंस 220.33 अंक टूट कर 0.65% की सुस्ती के साथ 33,891.94 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 0.94%% या 128.97 अंक का नुकसान देखने को मिला और यह 13,521.45 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 35.43 अंक या 0.81% की नरमी के साथ 4,347.35 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 10 नवंबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"