शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

उतार-चढ़ाव के बीच बाजार गिरावट के साथ बंद

वैश्विक बाजारों से स्थिर संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजार में सीमित दायरे में सपाट कारोबार हुआ। 150 अंकों के दायरे में डाओ जोंस बिना बदलाव के बंद हुआ। पिछले 2 कारोबारी सत्र से अमेरिकी बाजारों में कंसोलिडेशन रहा। यूरोप में मजबूत कारोबार देखने को मिला। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों के आधार पर भारतीय बाजार की सुस्त शुरुआत हुई।

 कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स ने 65,548 का निचला स्तर छुआ, वहीं 65,844 का ऊपरी स्तर छुआ। निफ्टी ने 19,670 का निचला स्तर छुआ वहीं 19,756 का ऊपरी स्तर छुआ। बैंक निफ्टी ने 43, 450 का निचला स्तर छुआ वहीं 43,724 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स (Sensex) 0.21% या 139 अंक गिर कर 65,655 पर बंद हुआ। निफ्टी 50 (Nifty 50) 0.19% या 38 अंक गिर कर 19,694 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक (Nifty Bank) 43,585 पर सपाट बंद हुआ।

निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में डिवीज लैब 2.2%, भारती एयरटेल 1.5%, एचसीएल टेक 1.4% और विप्रो 1.2% तक की मजबूती के साथ बंद हुए। वहीं निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में अदाणी एंटरप्राइजेज 2.6%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा 2.1% एसबीआई लाइफ 2.1% और बजाज फाइनेंस 2% तक के नुकसान के साथ बंद हुए। आज के कारोबार फोकस में रहने वाले शेयरों में प्रताप स्नैक्स रहा जिसमें 5.4% इक्विटी का ब्लॉक डील देखने को मिला जिसके बाद शेयर में 20% तक की तेजी देखने को मिली। वहीं टाटा इन्वेस्टमेंट 16.3% तक की तेजी के साथ बंद हुआ। वहीं कोल्टे पाटिल 11% और आईटीआई (ITI) 7.4% तक की बढ़त के साथ बंद हुआ।

आज के कारोबार में जिन शेयरों में बढ़िया खरीदारी दिखी उसमें टालब्रोस ऑटोमोटिव 20%, गोल्डियम इन्टरनेशनल 15%, एसएमएल (SMSL) इसूजू 13% और मॉयल (MOIL) 12% तक की मजबूती के साथ बंद हुए। जिन शेयरों में कमजोरी दिखी उसमें स्पंदना स्फूर्ति 7.6%, इंडो काउंट इंडस्ट्रीज 5.8%, बालकृष्ण इंडस्ट्रीज 5.65% और अपोलो माइक्रो सिस्टम 5% तक के नुकसान के साथ बंद हुए।

 

(शेयर मंथन, 20 नवंबर, 2023)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!