शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Gift Nifty सपाट, भारतीय बाजार में आज भी देखने को मिल सकता है सतर्क कारोबार

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखरी दिन शुक्रवार (24 नवंबर) को कारोबार की सतर्क शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 9.5 अंकों की सुस्ती नजर आ रही है और यह 0.05% के अंतर के साथ 19,868.5 के स्तर के आसपास घूम रहा है।

इससे पहले गुरुवार (23 नवंबर) को प्री ओपनिंग में भारतीय बाजार ने गोता लगाया। हालाँकि इसके बाद बाजार तुरंत सुधर कर हरे निशान में पहुँच गये। बाजार में कल भी काफी उथल-पुथल देखने को मिली। पूरे दिन दोनों सूचकांक में न तो बहुत तेज गिरावट आयी और न बहुत बड़ी उछाल दर्ज की गयी। बाजार तेजी और नरमी के दायरे में सपाट चलते रहे। कारोबार समाप्ति दोनों सूचकांक लाल निशान में सपाट बंद हो गये। निफ्टी में 9.85 अंकों की सुस्ती दर्ज की गयी और यह 0.05% की नरमी के साथ 19,802 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में 5.43 अंक का नुकसान रहा और यह 66,017.81 के स्तर पर पहुँच गया, इसमें 0.01% की सुस्ती आयी।

एशिया के सभी प्रमुख बाजार आज भी मिलाजुला रुख के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। जापान के निक्केई में जहाँ 263.72 अकों की उछाल है और यह 0.78% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में आज 275.47 अंकों की सुस्ती नजर आ रही है और यह 1.54% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में आज 6.67 अंकों की गिरावट दिखायी दे रही है और यह 0.27% टूट कर कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 13.02 अंकों का नुकसान है और यह 0.43% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार गुरुवार (23 नवंबर) को तेजी के साथ बंद हुए थे। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 14.07 अंक की तेजी देखने को मिली और यह 0.19% की उछाल के साथ 7,483.58 के स्तर पर बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.24% की बढ़त के साथ 7,277.93 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में कल 0.23% की उछाल आयी और यह 15,994.73 के स्तर पर पहुँच गया, इसमें 36.91 अंक की तेजी रही।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में गुरुवार (23 नवंबर) को थैंक्स गिविंग डे के अवसर पर अवकाश था और यहाँ कारोबार नहीं हुआ।

(शेयर मंथन, 23 नवंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख