शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Sensex-Nifty में सतर्क कारोबार के संकेत, गिफ्ट निफ्टी में तेजी तो वैश्विक बाजारों का मिलाजुला रुख

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार (30 नवंबर) को सतर्क कारोबार देखने को मिल सकता है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 22.5 अंकों की उछाल नजर आ रही है और यह 0.11% की बढ़त के साथ 20,257.5 के स्तर के आसपास घूम रहा है।

इससे पहले बुधवार (29 नवंबर) को भारतीय बाजार निर्णायक बढ़त के साथ खुले थे और दिन भर मजबूती के साथ हरे निशान में बने रहे। दोनों सूचकांक में कल के कारोबार में न तो कमजोरी की झलक देखने को मिली और न ही कोई कशमकश नजर आयी। बाजार ने शाम तक का सफर पूरी मजबूती से तय और दोनों सूचकांक एक फीसदी से अधिक की तेजी के साथ बंद हो गये। निफ्टी में 206.90 अंकों की उछाल दर्ज की गयी और यह 1.04% की बढ़त के साथ 20,096.60 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में 727.71 अंकों की तेजी रही और यह 66,901.91 के स्तर पर पहुँच गया, इसमें 1.10% की तेजी आयी।

एशिया के सभी प्रमुख बाजार में आज भी मिलाजुला रुख के साथ कारोबार हो रहा है। जापान के निक्केई में जहाँ 65.85 अकों का नुकसान है और यह 0.20% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में 32.63 अंकों की बढ़त नजर आ रही है और यह 0.19% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में भी आज 3.07 अंकों की उछाल दिखायी दे रही है और यह 0.12% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 9.07 अंकों की बढ़त है और यह 0.30% जोड़ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार बुधवार (29 नवंबर) को मिलाजुला रुख के साथ बंद हुए थे। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 31.78 अंक की सुस्ती देखने को मिली और यह 0.43% की नरमी के साथ 7,423.46 के स्तर पर बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.24% जोड़ कर 7,267.64 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में कल 1.07% की उछाल आयी और यह 16,166.45 के स्तर पर पहुँच गया, इसने 173.78 अंक जोड़े।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में बुधवार (29 नवंबर) को मिलाजुला रुख दर्ज किया गया था। डॉव जोंस में 13.44 अंक की तेजी दर्ज की गयी और यह 0.04%% जोड़ कर 35,430.42 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 0.16% या 23.27 अंक का नुकसान देखने को मिला और यह 14,258.49 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 4.31 अंक या 0.09% टूट कर 4,550.58 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 30 नवंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"