शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार के दायरे में बने रहने के संकेत, निचले स्तरों पर खरीदारी उचित : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक गुरुवार (07 दिसंबर) को दोनों बेंचमार्क इंडेक्स में सुस्ती छायी रही और निफ्टी 25 अंक तो सेंसेक्स 132 अंकों के नुकसान के साथ बंद हुए।

ऊर्जा और मीडिया इंडेक्स में 1% की रैली देखने को मिली, जबकि एफएमसीजी और मेटल स्टॉक में एकदिनी मुनाफावसूली दर्ज की गयी। मजबूत रैली के बाद बेंचमार्क इंडेक्स में ऊपरी स्तरों पर दायरे में बंधी गतिविधि दिखायी दी। सूचकांक में दैनिक चार्ट पर छोटे आकार की कैंडल बनी है, जिससे सीमाबद्ध गतिविधि जारी रहने के संकेत मिलते हैं। 

कारोबारियों के लिए 20850-20800/69200-69050 के बीच अहम सहयोग दायरा है, जबकि 21000-21100/69800-69900 के बीच महत्वपूण प्रतिरोध क्षेत्र है। हालाँकि अगर ये 20800/69050 के नीचे फिसलता है तो कारोबारियों को लॉन्ग पोजीशन से बाहर निकल जाना चाहिए, क्योंकि सूचकांक 20700 या  20600 के स्तर तक फिसल सकता है। 20650 और 20600 के स्तर के बीच 20500 के स्तर पर स्टॉप लॉस के साथ खरीदारी का परामर्श रहेगा।

बैंक निफ्टी 47300 और 46500 के दायरे में कारोबार रहेगा। अगर ये 46500 के नीचे जाता है तो ये 46300 या 46100 के स्तर का पुन:परीक्षण कर सकता है। 47300 के ऊपर ये 47700 और 48000 के स्तर तक जा सकता है।

(शेयर मंथन, 08 दिसंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!