शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आज भी गिफ्ट निफ्टी में गिरावट, Sensex-Nifty में सुस्त कारोबार के संकेत

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी दिन (15 दिसंबर) को नरमी के साथ कारोबार की शुरुआत करने के आसार दिख रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 22.50 अंकों की नरमी है और 0.10% की सुस्ती के साथ 21,420.50 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले गुरुवार (14 दिसंबर) को बाजार अच्छी तेजी के साथ खुले थे और देखते ही देखते निर्णायक बढ़त बना ली। कल के कारोबारी सत्र में दोनों सूचकांक नये शिखर पर पहुँचने में भी कामयाब रहे। निफ्टी जहाँ 21000 का स्तर पार कर गया, वहीं सेंसेक्स भी 70000 के ऊपर निकलने में सफल रहा। बाजार में पूरे दिन खरीदार हावी रहे और तकरीबन सवा फीसदी की बढ़त के साथ सत्र समाप्त हुआ। निफ्टी में 256.35 अंकों की उछाल दर्ज की गयी और यह 1.23% की तेजी के साथ 21,182.70 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में 929.60 अंकों की बढ़त देखने को मिली और यह 70,514.20 के स्तर पर पहुँच गया, इसने 1.34% जोड़े।

एशिया के सभी प्रमुख बाजार में भी आज हरियाली नजर आ रही है। जापान के निक्केई में 394.12 अकों की तेजी है और यह 1.19% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में 532.55 अंकों की उछाल नजर आ रही है और यह 3.25% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में भी आज 24.25 अंकों की तेजी दिखायी दे रही है और यह 0.95% जोड़ कर कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 12.21 अंकों की बढ़त है और यह 0.41% के अंतर के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार गुरुवार (14 दिसंबर) को मिलाजुला रुख के साथ बंद हुए थे। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 100.54 अंकों की तेजी देखने को मिली और यह 1.31% की बढ़त के साथ 7,648.98 के स्तर पर बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) भी 0.59% की उछाल के साथ 7,575.85 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 0.08% की सुस्ती आयी और यह 13.82 अंकों के नुकसान के साथ 16,752.23 के स्तर पर पहुँच गया।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में गुरुवार (14 दिसंबर) को तेजी का रुख दर्ज किया गया था। डॉव जोंस में 158.11 अंक की तेजी दर्ज की गयी और यह 0.43% जोड़ कर 37,248.35 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 0.19% या 27.59 अंक की उछाल देखने को मिली और यह 14,761.56 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 12.46 अंक या 0.26% की बढ़त के साथ 4,719.55 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 15 दिसंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!