शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Gift Nifty में नरमी, भारतीय बाजार में सुस्त कारोबार के संकेत

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार (20 दिसंबर) को कारोबार की धीमी शुरुआत करने के आसार दिख रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 3 अंकों की सुस्ती है और यह 0.01% की नरमी के साथ 21,613.50 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले मंगलवार (19 दिसंबर) को भारतीय बाजार तेजी के साथ खुले थे मगर शुरुआती कारोबार में ही फिसल कर लाल निशान में पहुँच गये। इसके बाद दोनों सूचकांक में तकरीबन आधा कारोबारी सत्र मुनाफावसूली बनी रही। लगभग 12 बजे के आसपास बाजार में खरीदारों के हाथ में बाजी आयी और निचले स्तरों से वापसी देखने को मिली। बाजार में सकारात्मक गति बनी हुई है, मगर ऊपर स्तरों पर मजबूत प्रतिरोध भी मिल रहा है। निफ्टी में 34.45 अंकों की तेजी दर्ज की गयी और यह 0.16% की उछाल के साथ 21,453.10 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 122.10 अंकों बढ़त के साथ 71,437.19 के स्तर पर पहुँच गया, इसमें 0.17% की तेजी आयी।

एशिया के सभी प्रमुख बाजार में आज मिलाजुला रुख के साथ कारोबार हो रहा है। जापान के निक्केई में आज 580.02 अकों की तेजी है और यह 1.72% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में भी 167.56 अंकों की बढ़त नजर आ रही है और यह 1.02% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में भी आज 34.97 अंकों का इजाफा दिखायी दे रहा है और यह 1.36% जोड़ कर कारोबार कर रहा है। जबकि, शंघाई कंपोजिट में 4.00 अंकों का नुकसान है और यह 0.14% के अंतर के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार मंगलवार (19 दिसंबर) को तेजी के साथ बंद हुए थे। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 23.55 अंकों की तेजी देखने को मिली और यह 0.31% की उछाल के साथ 7,638.03 के स्तर पर बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.08% की बढ़त के साथ 7,574.67 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) 93.86 अंक जोड़ कर 16,744.41 के स्तर पर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में मंगलवार (19 दिसंबर) को तेजी का रुख दर्ज किया गया था। डॉव जोंस में 251.90 अंक की तेजी दर्ज की गयी और यह 0.68% की बढ़त के साथ 37,557.92 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 0.66% या 98.03 अंक की उछाल देखने को मिली और यह 15,003.22 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 27.81 अंक या 0.59% की बढ़त के साथ 4,768.37 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"