शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आज भी Gift Nifty में तेजी, भारतीय बाजार में बढ़त के साथ हो सकती कारोबार की शुरुआत

भारतीय शेयर बाजार में साल के अंतिम साप्ताहिक निप्टान के दिन गुरुवार (28 दिसंबर) को बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत करने के आसार दिख रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.20 बजे के आसपास 54 अंकों की तेजी नजर आ रही है और यह 0.25% जोड़ कर 21,955.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले बुधवार (27 दिसंबर) को भारतीय बाजार में तेजी के साथ कारोबारी सत्र की शुरुआत देखने को मिली थी। सूचकांक में सतर्क शुरुआत के बाद रफ्तार आयी और जल्द ही अच्छी बढ़त देखने को मिली। बाजार में ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली थी, मगर खरीदारी भी बनी रही। शाम को कारोबारी सत्र की समाप्ति से कुछ समय पहले तीन बजे के आसपास जबरदस्त उछाल के साथ बाजार दिन के उच्च स्तर पर पहुँच गये और तकरीबन 1% की तेजी के साथ बंद हो गये। निफ्टी में 213.40 अंकों की उछाल आयी और यह 1.00% की बढ़त के साथ 21,654.75 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स भी 701.63 अंक जोड़ कर 72,038.43 के स्तर पर पहुँच गया और 0.98% की तेजी के साथ बंद हुआ।

एशिया के प्रमुख बाजार में आज मिलाजुला रुख के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई में जहाँ 177.30 अकों की नरमी है और यह 0.53% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। हॉ वहीं, हॉन्ग कॉन्ग के हेंग सेंग में 231.26 अंकों की उछाल नजर आ रही है और यह 1.39% जोड़ कर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में भी आज 26.76 अंकों की तेजी दिखायी दे रही है और यह 1.02% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में भी 29.53 अंकों का नुकसान है और यह 1.01% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में बुधवार (27 दिसंबर) को तेजी दर्ज की गयी थी। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 27.44 अंकों की तेजी देखने को मिली थी और यह 0.36% के बदलाव के साथ 7,724.95 के स्तर पर बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.04% जोड़ कर 7,571.82 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) भी 35.89 अंक जोड़ कर 16,742.07 के स्तर पर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में बुधवार (27 दिसंबर) को तेजी का रुख दर्ज किया गया था। डॉव जोंस में 111.19 अंक की उछाल दर्ज की गयी और यह 0.30% की तेजी के साथ 37,656.52 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 0.16% या 24.60 अंक की बढ़त देखने को मिली और यह 15,099.18 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 6.83 अंक या 0.14% जोड़ कर 4,781.58 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 28 दिसंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"