शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मजबूत शुरुआत के बाद बाजार में मुनाफावसूली, सेंसेक्स, निफ्टी मामूली बढ़त के साथ बंद

वैश्विक बाजारों से अच्छे संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजारों में शानदार कारोबार देखा गया।

 डाओ जोंस 215 अंक उछलकर दिन की ऊंचाई पर बंद हुआ। S&P 500 और नैस्डैक में भी तेजी देखी गई। IT शेयरों में खरीदारी से नैस्डैक 2.2% उछला। 10 साल की बॉन्ड यील्ड 4% के ऊपर कायम है। यूरोप के बाजारों में 0.5-0.75% तक की बढ़त रही। गिफ्ट निफ्टी ने 100 अंकों से ज्यादा की मजबूती के साथ शुरुआत की। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों के आधार पर भारतीय बाजार की मजबूती के साथ शुरुआत हुई।

कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स ने 71,307 का निचला स्तर छुआ, वहीं 72,035 का ऊपरी स्तर छुआ। निफ्टी ने 21,518 का निचला स्तर छुआ वहीं 21,724 का ऊपरी स्तर छुआ। बैंक निफ्टी ने 47,156 का निचला स्तर छुआ वहीं 47,939 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स (Sensex) 0.04% या 31 अंक चढ़ कर 71,386 पर बंद हुआ। निफ्टी 50 (Nifty 50) 0.15% या 32 अंक चढ़ कर 21,545 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक (Nifty Bank) 0.44% या 207 अंक गिर कर 47,242 पर बंद हुआ। निफ्टी ऊपरी स्तर से करीब 180 अंक फिसलकर बंद हुआ। सेंसेक्स ऊपरी स्तर से करीब 650 अंक फिसला। वहीं निफ्टी बैंक भी ऊपरी स्तर से करीब 700 अंक फिसलकर बंद हुआ।

निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में ब्रिटानिया 1.2%, बजाज फिनसर्व 1.1%, नेस्ले 1% और एशियन पेंट्स 1% तक के गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में अदाणी पोर्ट 2.4%, हीरो मोटो 2.4%, अपोलो हॉस्पिटल 2% और एसबीआई लाइफ 2% तक के मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। ब्लूमबर्ग के ईएम इंडेक्स यानी इमर्जिंग इंडेक्स में सरकारी बॉन्ड्स को शामिल किए जाने की खबर से पीएनबी गिल्ट्स (PNB) में 19% की तेजी देखने को मिली। वहीं नायका 6%,एचपीसीएल (HPCL) 3% तक चढ़ कर बंद हुए। वहीं जेफरीज के डाउनग्रेड किए जाने के बाद एसआरएफ में दबाव दिखा और शेयर 3.7% तक के नुकसान के साथ बंद हुआ।

वहीं आज के कारोबार में जिन शेयरों में बिकवाली देखने को मिली उसमें पॉलीकैब इंडिया रहा जिसमें 9% की गिरावट देखने को मिली। खबरों के मुताबिक कंपनी पर टैक्स चोरी और जानकारी छिपाने का आरोप है। वहीं ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स 8% तक के नुकसान के साथ बंद हुआ। वोडाफोन आइडिया 5.5% और कैपरी ग्लोबल 4.6% तक के नुकसान के साथ बंद हुए। जिन शेयरों में बढ़िया खरीदारी देखी गई उसमें आंध्रा पेट्रो 11.3%,डीसीएम श्रीराम 10%, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 10% और बेहतर टोल कलेक्शन के आंकड़ों से आईआरबी (IRB) इन्फ्रा 10% तक की बढ़त के साथ बंद हुए।

(शेयर मंथन, 9 जनवरी, 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"