शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दिशाहीन बाजार में ब्रेकआउट के इंतजार में कारोबारी : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक गुरुवार (11 जनवरी) को प्रमुख सूचकांक में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में सकारातमक गति जारी रही। इसके साथ ही निफ्टी 29 अंक ऊपर, जबकि सेंसेक्स 63 अंक जोड़ कर बंद हुए।

क्षेत्रों में ऊर्जा सूचकांक में 1% की उछाल आयी,  जबकि मीडिया और चुनिंदा आईटी स्टॉक में मुनाफावसूली देखने को मिली। तकनीकी रूप से, गैप-अप शुरुआत के बाद बाजार में ऊपरी स्तरों पर एकदिनी बिक्री का दबाव देखा गया। हालाँकि, अंतत: सेसेक्स/निफ्टी 21600/71500 के स्तर के ऊपर बंद होने में कामयाब रहे जो काफी हद तक सकारात्मक है।

हमारा मानना है कि  बाजार का मौजूदा ढाँचा दिशाहीन है और कारोबारी किसी भी तरफ ब्रेकआउट का इंतजार कर रहे हैं। तेजड़ियों के लिए 21750/72100 तत्काल ब्रेकआउट का स्तर होगा। ब्रेकआउट के बाद बाजार में 21835-21875/72400-72600 के स्तर तक रैल आ सकती है। वहीं दूसरी तरफ, 21600/72100 के स्तर के नीचे बाजार में कमजोरी बढ़ेगी। बाजार 21500-21450/71800-71650 के स्तर पर पुन: लौट सकते हैं। 

बैंक निफ्टी 47200 के ऊपर टिका हुआ है और 47550-47700 के स्तरों के बीच बिकवाली के दबाव को संभालने की कोशिश कर रहा है। 47700 के स्तर पर खरीदारी का सुझाव है क्योंकि यहाँ ये बैंक निफ्टी 47950/48150 के स्तर की तरफ बढ़ेगा। 47200 के स्तर के नीचे इसमें कमजोरी बढ़ेगी और ये 47000-46900 के स्तर तक फिसल सकता है।

(शेयर मंथन, 12 जनवरी 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!