शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अगले हफ्ते आयेंगे कई बड़े नतीजे, सकारात्मक झुकाव के साथ कारोबार की उम्मीद : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक शुक्रवार (19 जनवरी) को वैश्विक बाजारों में हरियाली के साथ ही निफ्टी में तीन दिनों से जारी गिरावट पर ब्रेक लगा। सूचकांक 160 अंक (0.80%) की उछाल के साथ 21622 के स्तर पर बंद हुआ। 

आज सभी सेक्टर हरे निशान में बंद हुए। ऑयल ऐंड गैस, धातु और वित्तीय स्टॉक में खरीदारी देखने को मिली। निवेशकों की नजर सप्ताहांत में जारी होने वाले निफ्टी हेवीवेट रिलायंस, एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के तिमाही नतीजों पर रहेगी। 

अगले संक्षिप्त सप्ताह में बाजार बैंक ऑफ जापान और यूरोपियन सेंट्र्रल बैंक की बैठकों और अमेरिका, चीन एवं जापान के आर्थिक आँकड़ों से संकेत लेंगे। अगले हफ्ते तिमाही नतीजों का मौसम रफ्तार पकड़ेगा, कई प्रमुख लार्ज कैप और मिड कैप कंपनियों के नतीजे आयेंगे। कुल मिलाकर हमारा मानना है कि घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक झुकाव के साथ बड़े दायरे में कारोबार होगा।  

(शेयर मंथन, 19 जनवरी 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!