शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में लौटा उत्‍साह, दिशा देने वाले संकेतों का इंतजार करें निवेशक : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक बुधवार (24 जनवरी) को घरेलू शेयर बाजार में पिछले दिन की बिकवाली के बाद अच्‍छी वापसी देखने को मिली। 

सकारात्‍मक वैश्‍विक संकेतों, प्रभावशाली तिमाही नतीजों और अनुमान से बेहतर जनवरी के पीएमआई आँकड़ों से बाजार में उत्‍साह लौटा। इसके फलस्‍वाूप निफ्टी 215 अंक (1.00%)  की उछाल के साथ 21454 के स्‍तर पर बंद हुआ। व्‍यापक बाजार में भी रैली देखने को मिली और मिडकैप 100/स्‍मॉलकैप 100 सूचकांक क्रमश: 1.8%/1.7% ऊपर बंद हुए। आज उन सभी सेक्‍टरों में रिकवरी देखने को मिली जिनकी कल पिटाई हुई थी। इसमें आईटी, बैंक, रेलवे, धातु, ऑयल ऐंड गैस, पीएसयू और मीड‍िया सूचकांक शामिल रहा। 

पीपुल्‍स बैंक ऑफ चाइन ने 5 फरवरी को आरक्षित आवश्‍यकता अनुपात मेंं कटौती करने की घोषणा की, जिसके बाद  वैश्विक बाजार में रैली देखने को मिली। इससे अर्थव्‍यवस्‍था को प्रोत्‍सा‍हन मिलेगा। निवेशकों को अमेरिका और ब्र‍िटेन के देर शाम आने वाले  विनिर्माण क्षेत्र के पीएमआई आँकड़ों का इंतजार करना चाहिए, जिनसे बाजार को दिशा मिलेगी। मासिक निप्‍टान के बाद आने वाले लंबे सप्‍ताह को देखते हुए और किसी बड़े सकारात्‍मक रुझान के अभाव में व्‍यापारियों को हल्‍का रहना चाहिए। 

(शेयर मंथन, 24 जनवरी 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!