शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गिफ्ट निफ्टी में गिरावट, Sensex-Nifty में कारोबार की धीमी शुरुआत के संकेत

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले दिन सोमवार (05 फरवरी) को सतर्क कारोबार की शुरुआत के आसार दिख रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.20 बजे के आसपास 38.00 अंकों की सुस्ती नजर आ रही है और यह 0.17% के अंतर के साथ 21,921.50 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले शुक्रवार (02 फरवरी) को भारतीय शेयर बाजार हल्की तेजी के साथ खुले थे। बाजार में सतर्कता के साथ तेजी बनी हुई थी। तकरीबन 11.30 बजे के आसपास अच्छी खरीदारी आने से सूचकांक दिन के उच्च स्तर पर पहुँच गये। हालाँकि ये यहाँ टिके नहीं रह पाये और फिसल कर नीचे आ गये। हरे निशान में रहते हुए हल्की बढ़त के साथ बंद हो गये। निफ्टी में 156.35 अंकों की बढ़त आयी और यह 0.75% की तेजी के साथ 21,853.80 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स भी 440.33 अंक जोड़ कर 72,085.63 के स्तर पर पहुँच गया, इसमें 0.61% की तेजी रही।

एशिया के प्रमुख बाजार में आज मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई में जहाँ आज 200.19 अंकों की उछाल नजर आ रही है और यह 0.55% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, हॉन्ग कॉन्ग के हेंग सेंग में 82.26 अंकों की नरमी दिखायी दे रही है और ये 0.53% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में 30.48 अंकों का नुकसान है और ये 1.17% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 75.02 अंकों की गिरावट है और यह 2.27% टूट कर कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में शुक्रवार (02 फरवरी) को मिलाजुला रुख देखने को मिला था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 6.62 अंकों की सुस्ती देखने को मिली थी और यह 0.09% के अंतर के साथ 7,615.54 के स्तर पर बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.05% की तेजी के साथ 7,592.26 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) 59.17 अंक की बढ़त के साथ 16,918.21 के स्तर पर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार शुक्रवार (02 फरवरी) को तेजी के साथ कारोबार करते हुए बंद हुए थे। डॉव जोंस में 134.58 अंक की उछाल आयी और यह 0.35% जोड़ कर 38,654.42 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 1.74% या 267.31 अंकों की उछाल देखने को मिली और यह 15,628.95 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 52.42 अंक या 1.07% की बढ़त के साथ 4,958.61 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 05 फरवरी 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"