शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में जारी रह सकती है कमजोरी, खरीदारी के मौकों को समझें कारोबारी : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक गुरुवार (08 फरवरी) को प्रमुख सूचकांक में तीव्र गिरावट के साथ निफ्टी 212 अंक टूट गया और सेंसेक्स 723 अंकों के नुकसान के साथ बंद हआ। 

क्षेत्रीय सूचकांक में एफएमसीजी, निजी बैंक और वित्तीय सूचकांक में लगभग 2% का नुकसान रहा, जबकि कमजोर बाजार रुझान के बावजूद पीएसयू बैंक में 2% से ज्यादा की उछाल आयी।  तकनीकी रूप से सूचकांक में इंट्राडे चार्ट पर लोअर टॉप की संरचना बनी है और दैनिक चार्ट पर नरमी की कैंडल मौजूदा स्तरों से और कमजोरी का संकेत दे रही है। 

कारोबारियों के लिए 21900/72000 के स्तर पर निर्णायक प्रतिरोध है। अगर बाजार इसके नीचे रहता है, तो इसमें कमजोरी जारी रहेगी और ये 21650-21600/71200-71050 के स्तर तक फिसल सकता है। हालाँकि 21900/72000 के ऊपर बाजार का रुझान बदल सकता है और निफ्टी/सेंसेक्स 22000-22030/73100-73300 के स्तर तक जा सकते हैं। दायरे में बाजार की गतिविधि का लाभ उठाने के लिए व्यापारियों को 21500 के स्तर पर स्टॉप लॉस के साथ 21650/21600 के स्तरों के बीच खरीदारी के लिए तैयार रहना चाहिए। 

बैंक निफ्टी ऊपरी स्तर पर बने कंसोलिडेशन से बाजर निकलने में सफल नहीं हो सका है। रिजर्व बैंक की नीतिगत बैठक के बाद 45000 के स्तर तक तीव्र बिकवाली आयी। अगर ये 45000 के स्तर से नीचे जाता है तो इसमें 44700/44500 के स्तर तक टूटने की आशंका है। इसमें अगर 44600 के स्तर पर वापसी की सकारात्मक संरचना बनती है तो व्यापारी कॉन्ट्रा बेट ले सकते हैं, लेकिन दिन के निचले स्तर पर स्टॉप लॉस लगाना जरूरी होगा।   

(शेयर मंथन, 09 फरवरी 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!