शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गिफ्ट निफ्टी टूटा, भारतीय बाजार में सुस्ती के साथ कारोबार के आसार

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार (16 फरवरी) को सुस्ती के साथ कारोबार की शुरुआत के आसार दिख रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 15.00 अंकों की नरमी नजर आ रही है और यह 0.07% के अंतर के साथ 22,082.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले गुरुवार (15 फरवरी) को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुले थे। मगर शुरुआती सत्र में बिकवाली के दबाव में आ गये और 10 बजे के आसपास लाल निशान में चले गये। बाजार में जल्दी खरीदरी आयी और दोनों सूचकांक फिर से हरे निशान में लौट आये। कल भी ये स्थिति कई बार बनी और उतार-चढ़ाव का दौर चलता रहा। शाम को दोनों सूचकांक ने तेजी के साथ कल के सत्र का समापन किया। निफ्टी में 70.70 अंकों की बढ़त आयी और यह 0.32% की तेजी के साथ 21,910.75 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स भी 227.55 अंक की उछाल के साथ 72,050.38 के स्तर पर पहुँच गया, इसमें 0.32% की तेजी रही।

एशिया के प्रमुख बाजार में आज तेजी के साथ कारोबार नजर आ रहा है। जापान के निक्केई में 347.95 अंकों की उछाल नजर आ रही है और ये 0.90% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हेंग सेंग में भी 161.58 अंकों की बढ़त है और ये 1.01% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में आज 21.36 अंकों की उछाल है और ये 0.82% जोड़ कर कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में आज भी अवकाश की वजह से कारोबार बंद है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार गुरुवार (15 फरवरी) को तेजी के साथ बंद हुए थे। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 29.13 अंकों की तेजी रही, यह 0.38% के अंतर के साथ 7,597.53 के स्तर पर बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.85% की उछाल के साथ 7,743.42 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) 101.21 अंक की बढ़त के साथ 17,046.59 के स्तर पर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में गुरुवार (15 फरवरी) को भी तेजी दर्ज की गयी। डॉव जोंस में 348.85 अंक जोड़ कर 0.91% की उछाल के साथ 38,773.12 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 0.30% या 47.03 अंकों की तेजी देखने को मिली और यह 15,906.17 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 29.11 अंक या 0.58% की बढ़त के साथ 5,029.73 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 16 फरवरी 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"